हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड फ़ैशन, विचित्र स्टाइल और हॉट ट्रेंड्स का दूसरा नाम है । सेलिब्रिटी फ़ैशन स्टाइलिस्ट हमेशा से ही सभी के लिए एक प्रेरणा बनता है । लेकिन जब दो सेलिब्रिटी का फ़ैशन एक जैसा हो तो ये चुनना मुश्किल हो जाता है कौन किससे बेहतर लगा । यहां हम दो बेहद खूबसूरत अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और ईशा गुप्ता की बात कर रहे है जिसने अलग-अलग मौके पर सेम फ़ैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता का रेड कलर का शरारा पहना । बता दें कि जहां सोनाक्षी सिन्हा ने इस ड्रेस को एक शादी के दौरान पहना था वहीं ईशा ने एक फ़ैशन मैगजीन के फ़ोटोशूट के लिए पहना था । बेहद खूबसूरत काम वाले अर्पिता मेहता के इस डिजाइनर शरारा में सोनाक्षी सिन्हा और ईशा गुप्ता कहर ढ़ा रही है ।

ये स्टाइल आइकॉन अभिनेत्रियों का एक जैसी ड्रेस में दिख जाना, दूसरों के लिए मुश्किल पैदा कर देता कि वो किसे चुने । बहरहाल अब ये काम आपको करना है । यहां हम आपको सोनाक्षी और ईशा की सेम-टू-सेम ड्रेस की बारीकी से जानकारी देते है ।

सोनाक्षी सिन्हा

कौन है बेहतर :  सेम-टू-सेम ड्रेस में सोनाक्षी सिन्हा या ईशा गुप्ता में से किसने आपका दिल धड़काया !

डिजाइनर अर्पिता मेहता के रेड शरारा में सोनाक्षी यकीनन बेहद खूबसूरत लग रही है । सोनाक्षी के इस लुक का श्रेय जाता है स्टाइलिस्ट मोहित राय को । अर्पिता मेहता के कोल्ड-शॉल्डर कट कुर्ते में सोनाक्षी अच्छी दिख रही है । स्टनिंग मेक अप, हल्के घुंघराले बाल, मांग टीका और डेलिकेट सा स्लिंग बैग उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है ।

ईशा गुप्ता

कौन है बेहतर :  सेम-टू-सेम ड्रेस में सोनाक्षी सिन्हा या ईशा गुप्ता में से किसने आपका दिल धड़काया !

और अब बात करते हैं दूसरी अभिनेत्री की जिसने सेम टू सेम सोनाक्षी जैसा रेड कलर का शरारा पहना । ये कहना गलत नहीं होगा कि ईशा इस भड़कीले कलर में बेहद खूबसूरत और हॉट लग रही है । अर्पिता मेहता के इस रेड कलर के शरारे में ईशा को स्टाइल किया आस्था शर्मा ने । नारायण ज्वैल्स के डायमंड चोकर, स्ट्रेट-स्मूथ बाल और स्टनिंग बाल ईशा की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा रहे है ।

यह भी पढ़ें : उफ़्फ़्फ़ ! बोल्ड फ़ोटोशूट की मल्लिका ईशा गुप्ता ने अपनी हॉटनैस से फ़िर मचाई सनसनी

बॉलीवुड हंगामा स्टाइल टेक – सोनाक्षी सिन्हा या ईशा गुप्ता ?

कौन है बेहतर :  सेम-टू-सेम ड्रेस में सोनाक्षी सिन्हा या ईशा गुप्ता में से किसने आपका दिल धड़काया !

वैसे हमारे साथ-साथ आपके लिए भी यह एक कठिन च्वाइस है कि इस सेम ड्रेस में कौन सी अभिनेत्री ज्यादा खूबसूरत लग रही है । क्योंकि दोनों ही अभिने्त्रियां अर्पिता मेहता के इस रेड शरारे में बेहतरीन लग रही है । क्योंकि दोनों ने इसे अपने-अपने स्टाइल से पहना है । जहां सोनाक्षी ने इसके साथ हल्के घुंघराले बालों को ट्विन किया है वहीं ईशा ने स्लीक हेयर स्टाइल चुनी ।