बॉलीवुड की टॉप स्टार दीपिका पादुकोण इन दिनों रेड कार्पेट लुक्स या बॉक्स ऑफिस हिट्स के लिए नहीं, बल्कि फ़िल्मों को बीच में छोड़ने के अपने फैसलों और विवादों के लिए सुर्खियों में हैं। कुछ ही महीने पहले दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की प्रभास स्टारर स्पिरिट को छोड़ कर सब को चौंका दिया । फिर इसके बाद दीपिका पादुकोण को कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से भी बाहर कर दिया । दीपिका पादुकोण के इस अनप्रोफ़ेशनल रवैये ने इंडस्ट्री में ये बहस छेड़ दी है कि, क्या उनके ऐसे फैसले उनके स्टारडम को नुकसान तो नहीं पहुँचा रहा ? या वो अब ऐसे मुकाम पर आ गई हैं जिसमें वह रिस्क लेकर दृढ़ता से अपने फ़ैसले ले सकती है और एक नया बदलाव लाने की राह बना सकती हैं ।

दीपिका पादुकोण के अनप्रोफ़ेशनल रवैये ने छेड़ी बहस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने स्पिरिट से दूरी रचनात्मक मतभेदों, फीस को लेकर बातचीत और वर्किंग ऑवर्स की शर्तों की वजह से बनाई । कहा जा रहा है कि उन्होंने इसके बजाय एटली और अल्लू अर्जुन की फिल्म को प्राथमिकता दी । वहीं कल्कि 2898 एडी के निर्माताओं को उनकी नई शर्तों, भारी फीस वृद्धि, सीमित वर्किंग ऑवर्स और बड़े एंटॉराज को लेकर परेशानी हुई। नतीजतन, उन्होंने दीपिका को रिप्लेस करने का फैसला किया ।
यह पहली बार नहीं है जब दीपिका वॉकआउट विवाद में रही हों। 2013 में रेस 2 से उनके अचानक बाहर होने पर निर्माता रमेश तौरानी ने उन्हें “अनप्रोफेशनल” कहा था, हालांकि बाद में मामला सुलझा और दीपिका ने फिल्म पूरी की।
दीपिका अब वह नई अदाकारा नहीं हैं, जिन्हें हर ऑफर पर ‘हाँ’ कहना पड़े। वह एक ग्लोबल ब्रांड बन चुकी हैं और अंतरराष्ट्रीय रेड कार्पेट्स पर भारत का चेहरा मानी जाती हैं। ऐसे में ‘मानवीय’ वर्किंग ऑवर्स, उचित मेहनताना और अपनी क्रिएटिव पसंद के मुताबिक प्रोजेक्ट चुनना उनके करियर की परिपक्वता का संकेत भी माना जा सकता है। इंडस्ट्री के जानकार मानते हैं कि बॉलीवुड को बेहतर कॉन्ट्रैक्ट्स और वर्किंग कंडीशंस की ज़रूरत है, और दीपिका का रुख बदलाव की शुरुआत हो सकता है।
लेकिन चुनौती पर्सेप्शन की है। बड़े बजट की फिल्मों में निवेश करने वाले निर्माताओं को स्थिरता और भरोसेमंदी चाहिए। अचानक वॉकआउट या शर्तें बदलने से प्रोजेक्ट्स डगमगा जाते हैं और लागत बढ़ जाती है। बार-बार ऐसा होने पर फिल्मकारों के मन में अविश्वास पैदा होना तय है। वहीं, पब्लिक ओपिनियन में बार-बार उठते विवाद एक ही छवि बना सकते हैं – “मुश्किल” या “अनरिलाएबल।”
बॉलीवुड इस समय बड़े बदलावों के दौर से गुजर रहा है। बजट कंट्रोल, ओटीटी का असर और मुनाफे का दबाव निर्माताओं पर है। ऐसे में भारी फीस और सख्त शर्तें कई बार प्रैक्टिकल नहीं लगतीं। दीपिका के लिए आगे की राह संतुलन में है । स्पष्ट बातचीत, समय रहते नेगोशिएशन और जिन प्रोजेक्ट्स को चुनें उनमें पूरी तरह कमिटमेंट दिखाना।
दीपिका पादुकोण का करियर हमेशा से रीइंवेंशन और हिम्मत से भरा रहा है। आज भी वह एक ऐसे मोड़ पर खड़ी हैं जहाँ उनके फैसले इंडस्ट्री के नियम बदल सकते हैं या उनकी खुद की छवि को। बॉलीवुड में पावर प्ले और करियर रिस्क के बीच की रेखा बेहद पतली है। दीपिका की बादशाहत बरकरार रहेगी या नहीं, यह इस पर निर्भर करेगा कि वह खुद को केवल एम्पावरड नहीं, बल्कि डिपेंडेबल भी साबित कर पाती हैं या नहीं।
















