कृति सैनॉन के लिए ये साल काफ़ी अच्छा बीत रहा है । लुका छुपी की जबरदस्त सफ़लता के बाद कृति सैनॉन इस समय सफ़लता के शिखर पर है । और अब कृति सैनॉन के पास बड़ी-बड़ी फ़िल्में है । इतने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद कृति अपने दोस्तों के लिए समय निकाल ही लेती है । इन दिनों कृति गोवा में अपने दोस्तों संग वेकेशन मना रही हैं ।

कृति सैनॉन का पूल वीडियो
अपने इंस्टाग्राम पर कृति ने अपनी इस वेकेशन की कुछ झलकियां दिखलाई हैं । और उन्हीं में से कृति ने अपना एक कूल वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पीले कलर की बिकिनी में पूल में गर्मी को मात देते हुए नजर आ रही है । इस वीडियो में कृति पूल में मस्ती करती बेहद सेक्सी लग रही हैं । अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कृति ने लिखा, . “Beat the heat! ???????????? #waterbaby #summer #GoaWithMyGirls #vacay,”
यह भी पढ़ें : बरेली की बर्फ़ी स्टार कृति सैनॉन ने बॉलीवुड में हासिल किया मुकाम !
कृति के वर्क फ़्रंट की बात करें तो लुका छुपी की सफ़लता के बाद उनके पास फ़िल्मों की लंबी फ़ेहरिस्त है । अर्जुन पटियाला, हाउसफ़ुल 4 और पानीपत जैसी फ़िल्मों में कृति अभिनय करती हुई नजर आएंगी । फ़िलहाल अभिनेत्री पानीपत के शूटिंग शेड्यूल में बिजी है ।
















