
ग्लोबल स्टार बन चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड के लिए प्यार उनकी सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर साफ़-साफ़ झलकता है । अपने अंतर्राष्ट्रीय टीवी शो और हॉलीवुड डेब्यू फ़िल्म में व्यस्त प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक हॉलीवुड फ़िल्म 'हैंड्स ऑफ स्टोन' के प्रीमियर में शामिल हुईं जहां उन्होंने अपने दोस्त और गायक अशर रेमंड के साथ फ़ोटो खिंचवाईं और अशर को उनकी आने वाली फिल्म के लिए शुभकामना दी ।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने दोस्त और गायक अशर रेमंड के साथ उनकी आने वाली फिल्म के लिए शुभकामना देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की और लिखा, "Congrats and good luck to my friend and talent extraordinaire @usher for the premiere of #handsofstone you will kill it as #sugarrayleonard @hair_by_priyanka mup @uday104." फोटो में प्रियंका और अशर काले रंग के कपड़ों में हैं । फोटो के साथ उन्होंने लिखा, 'हैंड्स ऑफ स्टोन' के प्रीमियर के लिए प्रतिभाशाली दोस्त अशर को बधाई । अशर रेमंड 'हैंड्स ऑफ स्टोन' नाम की इस बायोपिक में रॉबर्ट डुरान के प्रतियोगी, बॉक्सर चीनी रे लियोनार्ड की भूमिका निभा रहे हैं । आपको बता दें कि जोनाथन जॉक्यूबोइज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एडगर रॉमिरेज, रॉबर्ट डी नीरो, रूबेन ब्लेड्स, एलेन बार्किन और एना डे अरमस जैसे सितारे लीड रोल में हैं । वहीं दूसरी तरफ़ प्रियंका चोपड़ा अपनी पहली हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच की तैयारियों में जुटी हुईं हैं ।
इसी के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा अपने लोकप्रिय थ्रिलर टीवी सीरिज क्वांटिको के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं । इस शो में प्रियंका एफ़बीआई एजेंट एलेक्स पैरिश की भूमिका अदा कर रही हैं जिस पर आतंकवादी हमले में शामिल होने का संदेह है ।
















