2024 श्रद्धा कपूर के नाम रहा। स्त्री 2 की ऐतिहासिक सफलता के बाद, जो अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है, श्रद्धा कपूर फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर थामा के ट्रेलर लॉन्च में नज़र आई थीं  जो स्त्री 2 के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। और एक बार फिर श्रद्धा कपूर 8 नवंबर, शनिवार को मीडिया के सामने एक स्पेशल अनाउंसमेंट करने वाली हैं ।

EXCLUSIVE: छोटी स्त्री के बाद श्रद्धा कपूर का फ़ैंस के लिए एक और बड़ा सरप्राइज ; डिज़्नी की एनिमेटेड फिल्म Zootopia 2 के हिंदी वर्ज़न में देंगी आवाज

 

श्रद्धा कपूर का बड़ा सरप्राइज़

ज़ूटोपिया की बहुचर्चित दुनिया एक नए अध्याय के साथ लौट रही है, और इस बार श्रद्धा कपूर निर्भीक जूडी हॉप्स के किरदार में जान डाल रही हैं। श्रद्धा कपूर अब इस आइकॉनिक कैरेक्टर की जोशीली आवाज़ हैं, जो जूडी के दृढ़ संकल्प और चार्म को पूरी तरह से साकार करती हैं। ज़ूटोपिया 2 भारत के सिनेमाघरों में 28 नवंबर 2025 को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

शुरुआत में यह माना जा रहा था कि यह इवेंट उनकी अगली फिल्म ईथा (Eetha) से जुड़ा होगा, जो दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही है और जिसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, यह इवेंट ईथा से संबंधित नहीं है।

एक सूत्र ने बताया, “श्रद्धा कपूर ने डिज़्नी की बहुप्रतीक्षित एनिमेटेड फिल्म ‘Zootopia 2’ के हिंदी वर्ज़न के लिए डबिंग की है। यही घोषणा 8 नवंबर को की जाएगी।”

सूत्र ने आगे बताया, “श्रद्धा की आवाज़ बहुत प्यारी और अभिव्यक्तिपूर्ण है। उन्होंने पहले कभी किसी हॉलीवुड एनिमेटेड फिल्म के लिए डबिंग नहीं की थी। बच्चों और फैमिली ऑडियंस के बीच उनकी लोकप्रियता को देखते हुए, उन्हें Zootopia 2 के लिए परफेक्ट माना गया। उन्होंने तुरंत हामी भर दी। पहले भी श्रद्धा डिज़्नी से जुड़ी रह चुकी हैं ABCD 2 (2015) में वो डिज़्नी की हीरोइन रह चुकी हैं, और अब एक बार फिर वॉल्ट डिज़्नी एनीमेशन स्टूडियोज़ के साथ जुड़कर बेहद खुश हैं।”

बता दें कि Zootopia 2 साल 2016 की सुपरहिट एनिमेटेड फिल्म Zootopia का सीक्वल है, जिसमें एक पुलिस ऑफिसर खरगोश और एक चालाक लोमड़ी मिलकर एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हैं। यह फिल्म उस वक्त ग्लोबली 1 बिलियन डॉलर से ज़्यादा की कमाई कर चुकी थी।

दिलचस्प बात यह है कि Zootopia 2 ही श्रद्धा कपूर की एकमात्र एनिमेटेड फिल्म नहीं है। वह मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की आने वाली फिल्म छोटी स्त्री छोटी स्त्री  का भी हिस्सा हैं।