धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक महोत्सव बॉलीवुड सितारों से सजा हुआ नजर आया । आपको बता दें कि इस स्कूल में कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटी के बच्चे पढ़ते है । इसलिए कई सारे सेलिब्रिटी पेरेंट्स स्कूल के वार्षिक महोत्सव में शामिल हुए और बच्चों की परफ़ोरमेंस का आनंद उठाया । इन सब में जो परफ़ोरमर बन कर उभरा वो है सुपरस्टार शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम खान ।

शनिवार की रात, अबराम खान ने अपने स्कूल के वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम में अपने पिता शाहरुख खान की हिट फ़िल्म स्वदेश के हिट गाने 'ये तारा वो तारा' गाने पर परफ़ोर्म किया । अबराम अन्य बच्चों के साथ इस डांस को करते हुए नजर आए और सबकी निगाहें बस अबराम पर जाकर टिक गई । दिलचस्प बात ये है कि स्वदेश ने इसी रविवार को अपने 13 साल पूरे किए है ।

जहां दर्शक भी बच्चों की परफ़ोरमेंस को देख खूब प्रफ़ुल्लित हो रहे थे, वहीं एक दूसरे वीडियो में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ अबराम का परफ़ोरमेंस एंजॉय कर रहे है और सुहाना अबराम के मूव्स पर खुद को थिरकने से रोक नहीं पा रही हैं । जबकि गौरी खान सिर्फ़ मुस्कुरा रही है । आर्यन बाद में रात में परिवार में शामिल हो गए थे ।

शाहरुख खान के अलावा, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, ह्रितिक रोशन, लिएंडर पेस और कई सारे सेलिब्रिटी माता-पिता अपने बच्चों की परफ़ोरमेंस देखने के लिए इस फ़ंक्शन में शामिल हुए ।

फ़िल्मों की बात करें तो, शाहरुख खान इन दिनों आनंद एल राय की फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त है । इस फ़िल्म में वह बौने के किरदार में नजर आएंगे । शाहरुख खान के अलावा इस फ़िल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ़ भी नजर आएंगी ।