ॠतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की एक्शन पैक्ड रोमांचक फ़िल्म वॉर का जबस ए टीजर सामने आया है तब से ये माना जा रहा है कि यह फ़िल्म अब तक की सबसे खतरनाक एक्शन सीन से भरी फ़िल्म होने वाली है । मेकर्स भी ये दावा कर रहे हैं कि ॠतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर में हॉलीवुड स्टाइल के ऐसे एक्शन सीक्वंस देखने को मिलेंगे जो इससे पहले किसी भी बॉलीवुड में नहीं देखे गए हो । वॉर के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने हाल ही में बताया है कि ॠतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ का चेज सीक्वंस 7 देशों में फिल्माया गया है ।

War: 7 देश और 15 शहरों के बीच होगी ॠतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की खतरनाक 'वॉर'

ॠतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर खतरनाक एक्शन सीन से भरी है

निर्देशक के मुताबिक, वॉर अभी तक की सबसे शानदार विजुअल्स वाली फिल्मों में से एक है । फ़िल्म में ऋतिक और टाइगर एक दूसरे का पीछा करते और लड़ाई करते हैं और इन सीक्वंस को 7 अलग-अलग देशों में फिल्माया है । फ़िल्म में ॠतिक और टाइगर एक दूसरे के साथ 7 अलग-अलग देशों की 15, खूबसूरत शहरों में फ़ाइट और पीछा करते हुए नजर आएंगे । निर्देशक ने खुलासा किया कि वे फ़िल्म के एक अहम मोड़ की शूटिंग के लिए खासतौर पर ऑस्ट्रेलिया गए ।

ऋतिक और टाइगर का एक बेहद महत्वपूर्ण चेज़ सीक्वेंस को दुनिया भर में मशहूर ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर फिल्माया गया है । निर्देशक सिद्धार्थ का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया दुनिया भर के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है और बोंडी बीच उन परफेक्ट बीचों में से एक है जो उन्होंने अपनी ज़िन्दगी में देखे हैं । क्योंकि इस सीन का विजुअली अपीलिंग होना बहुत ज़रूरी था, इसलिए उन्होंने ये सीन बोंडी बीच पर फिल्माया । इसके अलावा निर्देशक ने हिंट दी कि ये सीन फिल्म में एक बहुत बड़ा मोमेंट है और इसके बारे में वो अभी बहुत ज्यादा खुलासा नहीं करेंगे ।

गौरतलब है कि, यशराज फ़िल्म्स के बैनर तले बनी फ़िल्म वॉर में एक्शन सीन के लिए हॉलीवुड के चार प्रतिष्ठित एक्शन कॉ्रियोग्राफ़र को लिया गया है । इसलिए इस फ़िल्म के एक्शन सीन हॉलीवुड लेवल के होंगे ।

यह भी पढ़ें : War: आसान नहीं होगी टाइगर श्रॉफ की 'वॉर', चलाएंगे दुनिया की सबसे शक्तिशाली मशीन गन गैटलिंग

यशराज फ़िल्म्स के बैनर तले बनी एक्शन पैक्ड फ़िल्म वॉर हिंदी, तमिल और तेलगू भाषा में 2, अक्टूबर को गांधी जयंति के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।