अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में अपने लग्ज़री कारों के कलेक्शन में में नई रोल्स रॉयस शामिल की है । शानदार लाइफस्टाइल के लिए जाने जाने वाले अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने 12.25 करोड़ रू की नई लग्जरी सिल्वर-ग्रे रोल्स-रॉयस कार खरीदी है । विवेक ने इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ इस खास पल की वीडियो शेयर की है और अपनी खुशी जाहिर की है ।

विवेक ओबेरॉय ने खरीदी नई रोल्स रॉयस
इस कार को विवेक ओबेरॉय ने दुबई में खरीदा है। दुबई में विवेक ओबेरॉय के घर रोल्स रॉयस डीलर ने कार डिलीवर की । विवेक ओबेरॉय ने अपनी नई लग्जरी सिल्वर-ग्रे रोल्स-रॉयस का वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “सफलता के कई रूप होते हैं और आज ये ऐसी दिख रही है । परिवार के साथ खास पलों का जश्न मनाने के लिए आभारी और खुश हूं ।” शेयर की गई वीडियो में विवेक अपनी मां यशोधरा ओबेरॉय के माथे पर प्यार से किस करते नजर आ रहे हैं और कार की चाबियां अपने पिता सुरेश ओबेरॉय को देते नजर आ रहे हैं । वीडियो में उनके माता-पिता के साथ-साथ पत्नी प्रियंका अल्वा ओबेरॉय भी नजर आ रही हैं, जो अपने फोन से गाड़ी का वीडियो बना रही हैं ।
रोल्स रॉयस कल्लिनान दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक है । एसयूवी और क्रॉसओवर की बढ़ती मांग को देखते हुए रोल्स रॉयस ने 2018 में कल्लिनान कार लॉन्च की थी । उतनी ही तेजी से कल्लिनान सबसे लोकप्रिय कार बनकर उभरी । यह मशहूर हस्तियों और उद्यमियों की पसंदीदा कार बन गई । भारत में कई मशहूर हस्तियों और उद्यमियों ने रोल्स रॉयस कल्लिनान खरीदी है। विवेक ओबेरॉय भी इसी सूची में शामिल हो गए हैं । विवेक ओबेरॉय का दुबई में एक आलीशान घर है। दुबई में कई व्यवसायों में शामिल हैं। साझेदारी में कई कंपनियां चला रहे हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में 22 साल कंप्लीट कर चुके विवेक अब तक लगभग 31 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं । विवेक पिछली बार रोहित शेट्टी की वेब सीरीज द इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी के साथ नज़र आए थे । एक्टिंग के अलावा विवेक रियल स्टेट और फिल्ममेकिंग बिजनेस में भी एक्टिव हैं ।
बता दें कि विवेक ओबेरॉय के पास पहले से ही 3.11 करोड़ रुपये की कीमत वाली लेम्बोर्गिनी गैलार्डो, 4.5 करोड़ रुपये की कीमत वाली क्रिसलर 300 सी लिमोसिन और दो मर्सिडीज है, जिसकी कीमत लाखों में है ।
















