साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा संग प्रोड्यूस की गई फिल्म चंदू चैंपियन इस साल की सबसे पसंदीदा और तारीफ पाने वाली फिल्मों में से एक है। अपनी अनोखी कहानी के साथ, ये फिल्म हर तरफ से खूब तारीफें और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ से थिएटर्स पर शानदार परफॉर्म करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। ऐसे में फिल्म ऑडियंस से ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज से भी तारीफें पा रही है। हाल ही में भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी फिल्म की तारीफ की है।

पैरालंपिक खिलाड़ियों की चुनौतियों को दर्शाती कार्तिक आर्यन स्टारर चंदू चैंपियन को वीरेंद्र सहवाग ने बताया- ‘कमाल की पिक्चर’

वीरेंद्र सहवाग ने की चंदू चैंपियन की तारीफ़

हाल ही में चल रहे वर्ल्ड कप के दौरान एक बातचीत में भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को चंदू चैंपियन की प्रशंसा करते हुए देखा गया। सहवाग ने फिल्म को कैसे देखा यह बताते हुए कहा, ‘कमाल की पिक्चर है।सहवाग ने 1970 के दशक में पैरालंपिक खिलाड़ियों के सामने आने वाली चुनौतियों को दर्शाने के लिए फिल्म की तारीफ की। इतने प्रतिष्ठित व्यक्ति से इस फिल्म की इतनी प्रशंसा मिलना वाकई बहुत बड़ी बात है।

साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा संग प्रोड्यूस की गई चंदू चैंपियन, अब बड़े पर्दे पर 14 जून 2024 को रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म अपनी दमदार कहानी और कार्तिक की जबरदस्त परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों पर गहरा प्रभाव छोड़ रही है।