लव इज इन द एयर और अब इसे जस्ट रिलीज्ड कुशी के दीवाना कर देने टाइटल ट्रैक के साथ आप अपने दिलों में भी महसूस कर सकते है।  इस गाने के लिए सबसे डिजायरेबल जोड़ियों में से एक और दो टॉप स्टार्स, विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु एक साथ आए है। फिल्म से यह ट्रैक आपको कुछ ही समय में प्यार में पड़ने को मजबूर कर देगा ।

सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा स्टारर कुशी का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज

विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की फ़िल्म कुशी

चार्मिंग विजय देवरकोंडा और खूबसूरत एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु स्टारर यह ट्रैक आपको कुछ ही समय में प्यार में पड़ने को मजबूर कर देगा । हाल में जारी हुआ यह फिल्म का तीसरा गाना है। इसे हेशम अब्दुल वहाब द्वारा कम्पोज किया और गाया गया हैं। 100+ मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड बनाने और अपने पहले सिंगलतू मेरी रोजाके साथ 11 हफ्ते से देश में टॉप म्यूजिक वीडियो में शामिल होने के बाद अब हेशाम अब्दुल वहाब की यह नई पेशकश निश्चित रूप से चार्ट-टॉपर है ।

वैसे जहां विजय देवरकोंडा यकीनन इस पीढ़ी के सबसे डिजायरेबल एक्टर्स में से एक हैं। सुपरस्टार असली कबीर सिंह हैं जो कई अन्य ब्लॉकबस्टर फिल्मों के अलावा 'डियर कॉमरेड' के लिए भी लोकप्रिय हैं। वहीं दूसरी ओर, सामंथा रुथ प्रभु देश की कुछ बेहद खूबसूरत एक्ट्रेसेज में शुमार हैं, जिन्होंने मक्खी जैसी शानदार फिल्मों में अपने प्रदर्शन और पुष्पा: द राइज के अपने सिजलिंग डांस नंबर 'ऊ अंतावा' से सभी को प्रभावित किया है।

शिव निर्वाण द्वारा लिखित और निर्देशित कुशी कसौटियों का सामना करते हुए जीत और हार के साथ रिलेटेबल और रियल दुनिया में प्यार और रिश्तों का जश्न मनाती है और फिर भी प्यारी की भावना हमेशा मौजूद रहती है ।

माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में 1 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।