दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी बनकर फैल रहा है । कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में हर दिन इजाफ़ा हो रहा है ऐसे में लॉकडाउन के आगे बढ़ाए जाने की खबरें सामने आ रही हैं । लेकिन उर्वशी रौतेला इस कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के हटने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं । क्योंकि वह बोर फ़ील कर रही हैं और अपनी बोरियत को दूर भगाने के लिए वह अपने ग्लैमरस फ़ोटो अपने सोशल अकाउंट पर शेयर करती हैं । सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी हॉट तस्वीरों से सनसनी मचाने वाली उर्वशी रौतेला ने फ़ैंस को एक सरप्राइज दिया है । उर्वशी रौतेला ने बिकिनी पिक्चर न पोस्ट कर साड़ी में अपनी तस्वीर पोस्ट की है जिसे देखकर उनके फ़ैंस क्रैजी हो रहे हैं ।

उर्वशी रौतेला ने फ़ैंस को अपने लुक से दिया सरप्राइज
उर्वशी यूं तो अक्सर अपनी बिकिनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं । लेकिन आज उन्होंने कुछ अलग करते हुए अपनी एक साड़ी वालीइ तस्वीर को पोस्ट किया है । फ़ैंस को उर्वशी का साड़ी लुक खूब पसंद आ रहा है । अपनी इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए उर्वशी ने लिखा, 'मोहब्बत में बस नहीं चलता'
उर्वशी ने पूछा, 'कौन बनेगा मेरा क्वारंटीन पार्टनर'
लोग बोले- "बुलाती है मगर जाने का नहीं"
शेयर की गई तस्वीर में उर्वशी ब्लैक कलर के बिकिनी टॉप, शॉर्ट्स और झीनी जैकेट में नजर आ रही हैं । बता दें कि उर्वशी का ये फ़ोटो किसी फ़ोटोशूट का हिस्सा है जिसे उन्होंने लॉकडाउन की बोरियत दूर करने के लिए पोस्ट किया है । अपने इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए उर्वशी ने फ़ैंस से पूछा कि “कौन बनना चाहता है मेरा क्वारंटीन पार्टनर’ इस पर फ़ैंस ने कई मजेदार रिप्लाई करते हुए कहा कि, ‘बुलाती है मगर जाने का नहीं’
यह भी पढ़ें : हॉट एक्सप्रेशन के साथ बेड पर लेटी उर्वशी रौतेला अपने इस सेक्सी पोज के लिए फ़ैंस से मांग रही हैं कैप्शन!
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, हाल ही में उर्वशी का गाना 'एक डायमंड दा हार लेदे यार' रिलीज हुआ है । इस गाने को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है । इससे पहले उर्वशी मल्टीस्टारर फिल्म पागलपंती में नजर आई थीं । इस फिल्म में उनके साथ पुल्कित सम्राट, अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डी'क्रूज और कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में नजर आई ।
















