बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी किसी से छुपी हुई नहीं है । सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की सोशल मीडिया पोस्ट से अक्सर उनका सीक्रेट लव जगहाहिर हो जाता है । सोशल मीडिया पर अक्सर मलाइका अरोड़ा ने अपनी फ़िटनेस प्रेम को जाहिर किया है लेकिन लॉकडाउन पीरियड मे उनका कुकिंग प्रेम साफ़-साफ़ नजर आ रहा है । अपनी कुकिंग स्किल दिखाते हुए मलाइका ने अपने बॉयफ़्रेंड अर्जुन कपूर के लिए भी डेजर्ट बनाया जिसकी खुलासा खुद अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर किया ।

अर्जुन कपूर ने इशारों-इशारों में बताया अपना लेडी लव का नाम
अर्जुन, जो सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और अपने से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं, ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी में एक डेजर्ट की तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने इशारो-इशारों में बताया कि ये डेजर्ट उनकी लेडी लव यानि मलाइका ने बनाया है । अर्जुन ने लिखा, 'उसने बनाया है'

मलाइका और अर्जुन की रिलेशनशिप अस्कर चर्चा में रहती है । दोनों एक-दूसरे के साथ अक्सर स्पॉट होते हैं और साथ में वकेशन पर जाते हैं । इसके साथ ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के पोस्ट पर तारीफ करना नहीं भूलते हैं ।
यह भी पढ़ें : 'गर्लफ़्रेंड' का नाम सुनते ही अर्जुन कपूर ने अपने होंठो को किया सील (Watch)
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन आखिरी बार डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में नजर आए थे। अब वह जल्द ही रकुल प्रीत सिंह के साथ एक आगामी फ़िल्म में नजर आएंगे ।
















