धड़क 2 का ट्रेलर आते ही दर्शकों और क्रिटिक्स की निगाहें सिद्धांत चतुर्वेदी पर टिक गई हैं। फिल्म में वे ‘नीलेश’ के किरदार में नजर आ रहे हैं — एक छोटे शहर का लड़का जो प्यार, जिम्मेदारियों और उनके नतीजों की टकराहट में उलझा हुआ है। ट्रेलर से ही साफ हो गया था कि सिद्धांत चतुर्वेदी इस बार कुछ अलग और दिल से करने वाले हैं, और अब उन्हें मिल रही सराहना इस बात की पुष्टि भी कर रही है।

तृप्ति डिमरी ने की सिद्धांत चतुर्वेदी की तारीफ़
इस तारीफ में अब उनकी को-स्टार तृप्ति डिमरी ने भी अपने को-स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी की एक्टिंग की तारीफ की है । तृप्ति ने पहले मजाकिया लहजे में कहा, “परफॉर्मेंस सच में कमाल की थी। वो बहुत ही समर्पित और ईमानदार एक्टर हैं। (हँसते हुए) हां, मुझे ऐसा कहने के लिए पैसे मिले हैं — ट्रांसफर 1 अगस्त के बाद होगा ।”
इसके बाद उन्होंने गंभीर होते हुए कहा, “उसने इस किरदार में दिल और आत्मा दोनों लगा दिए हैं। जब मैंने पहली बार फिल्म देखी, तो तुरंत उसे कॉल करके कहा – ‘यह अब तक की तुम्हारी सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस है।’ और मैं दिल से चाहती हूं कि दर्शक भी यही महसूस करें। उसने नीलेश के किरदार में गहराई और सच्चाई भर दी है।”
धड़क 2 में सिद्धांत सिर्फ एक्टिंग नहीं कर रहे — वे अपने अभिनय की एक नई परिभाषा रच रहे हैं। नीलेश का किरदार उनके करियर का एक निर्णायक मोड़ बन सकता है। यह एक ऐसा रोल है जो कम ही आता है, और जब आता है, तो एक्टर को पूरी तरह से बदल देता है।
फिल्म का पहला गाना ‘बस एक धड़क’ भी रिलीज़ हो चुका है, जिसमें सिद्धांत और त्रिप्ती की केमिस्ट्री दिल को छू जाती है। दोनों की जोड़ी में एक ताजगी है, एक यंग एनर्जी है, जो स्क्रीन पर एक खास जुड़ाव बनाती है।
इनकी सहज केमिस्ट्री, और सिद्धांत की इमोशन से भरपूर परफॉर्मेंस, धड़क 2 को साल 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बना दिया है ।
















