एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़ॅन प्राइम वीडियो की आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा तूफ़ान में फरहान अख्तर, मृणाल ठाकुर और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में हैं । अपनी इंस्पायरिंग कहानी और कलाकारों की टुकड़ी के कारण फरहान अख्तर की यह फिल्म इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित और प्रत्याशित है।

राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित और रितेश सिधवानी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, फरहान अख्तर द्वारा निर्मित व अमेज़न प्राइम वीडियो द्वारा प्रस्तुत, इस फिल्म में परेश रावल और मृणाल ठाकुर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं ।
जबकि रिलीज के दिन की उलटी गिनती शुरू हो गई है, फरहान ने इस बिल्डअप वीडियो के साथ उत्साह को और भी बढ़ा दिया है । 'तोडून टाक' नाम का पहला गाना कल रिलीज होगा । फ़रहान ने इस बॉम्बर ट्रैक का हिंट अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया ।
गली बॉय के बेहद सफल एंथम 'अपना टाइम आएगा' के बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट और डब शर्मा ने एक बार फिर 'तोडून टाक' के लिए सहयोग किया है । 'तोडून टाक' को डब शर्मा ने कंपोज किया है और लिरिक्स व वोकल्स डी'एविल द्वारा दिया गया है।
To all those who are fighting their own battles; be fearless, be unstoppable- #TodunTaak. Song Out tomorrow at 11am. #ToofaanOnPrime @PrimeVideoIN @excelmovies @ROMPPictures @ZeeMusicCompany @mrunal0801 @SirPareshRawal @hussainthelal pic.twitter.com/kIDfyNGlYE
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) July 1, 2021
तूफान भारत में और 240 देशों व क्षेत्रों में 16 जुलाई, 2021 से अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
















