
आमिर खान अभिनीत दंगल पूरी दुनिया में अपनी सफ़लता का ढंका पीटने में लगी है । हाल ही में आमिर खान दंगल को प्रमोट करने के लिए चीन पहुंचे क्योंकि दंगल को चीन में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है । इसलिए आमिर खान फ़िल्म के कुछ सदस्यों के साथ चीन पहुंचे और वहां जाकर अपनी फ़िल्म का प्रचार किया ।
आमिर खान की पिछली फ़िल्मों को मिले जबरदस्त रेस्पोंस को देखते हुए ये अंदाजा लागाया जा सकता है कि दंगल भी इस देश में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी । चीन के आम लोग इस फ़िल्म को देख पाएं उससे पहले यह फ़िल्म रविवार की रात बीजिंग इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में दिखाई गई । हमने सुना है कि उस फ़िल्म फ़ेस्टिवल के दौरान फ़िल्म को जबरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली ।
इसके अलावा हमने सुना है कि इस दौरान आमिर खान चीनी फ़िल्म इंडस्ट्री के कई नामचीन लोगों से मिले । और उनमें शामिल हैं चीनी अभिनेत्री लियू और चीनी टीवी स्टार वू गेंग ।
दंगल में आमिर खान के अलावा साक्षी तंवर, फ़ातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, जायरा वसीम और सुहानी भटनागर अहम भूमिका में नजर आईं थी । यह फ़िल्म भारत में 23 दिसंबर को रिलीज हुई थी और अब यह फ़िल्म चीन के सिनेमाघरों में 5 मई को रिलीज की जाएगी ।
















