अपने-अपने क्षेत्र के दो दिग्गज जब एक-दूसरे से खुलेआम बातचीत करें तो क्या होगा ? यह नजारा कुछ ऐसा ही होगा, मानो हर प्रशंसक का सपना पूरा हो रहा हो । जी हां, हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत ने दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को उनकी आगामी बायोपिक फ़िल्म 'सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स' के लिए शुभकामनाएं दीं ।

रजनीकांत ने ट्विटर का सहारा लेते हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को उनकी फ़िल्म के सफ़ल होने की शुभकामना देते उए लिखा, प्रिय सचिन मेरी शुभकामनाएं तुम्हारी फ़िल्म 'सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स' के साथ हैं, “Dear @sachin_rt , my best wishes for the success of ‘Sachin … a billion dreams’. God bless.”

सचिन तेंदुलकर ने रजनीकांत को धन्यवाद देते हुए लिखा कि आशा है आप इसे तमिल में खूब एंज्यॉय करें, “Thank you Thalaiva. Hope you enjoy this in Tamil. @superstarrajini.”

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की जिंदगी को रुपहले परेदे पर उतारती फ़िल्म 'सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स' को जेम्स अर्स्किन द्वारा निर्देशित किया गया है । इस फ़िल्म में बताया जाएगा कि कैसे छोटी सी उम्र से सचिन क्रिकेट के लिजेंड बन गए । इस फ़िल्म में ए आर रहमान का म्यूजिक है । यह फ़िल्म 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।