बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू, इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फ़िल्म मिशन मंगल की सफ़लता से सातवें आसमान हैं, ने हाल ही में अपने बचपन की एक तस्वीर को अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट किया है । ये फ़ोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है । लेकिन तापसी पन्नू की इस तस्वीर पर बॉलीवुड सेलिब्रेट ज्यादा मजे ले रहे है । दर असल तापसी पन्नू की ये फ़ोटो दौड़ प्रतियोगिता के बाद ईनाम लेते समय की है ।

तापसी पन्नू ने शेयर की अवॉर्ड संग फ़ोटो तो विकी कौशल और अनुराग कश्यप ने मस्तीभरे अंदाज में किया ट्रोल

तापसी पन्नू की बचपन की फ़ोटो हो रही है वायरल

तापसी ने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'स्पोर्ट्स मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है । हर साल स्कूल रेस ट्रैक मेरा वॉर जोन बनता था । मेरे परिवार और टीचर्स को हमेशा मेरा साथ देने के लिए थैंक्यू । मैं अपने परिवार और टीचर्स की वजह से ही इन गर्व के पलों को जी सकी हूं हालांकि कुछ बच्चों को ये सपोर्ट सिस्टम नहीं मिल पाता ।'

तापसी के इस पोस्ट पर यूं तो बहुत सारे फैन्स ने कमेंट किया है लेकिन सेलिब्रिटीज भी उनके इस पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं । तापसी इस फ़ोटो पर विकी कौशल ने लिखा, 'पक्का दो-चार को धक्का जरूर मारा होगा ।' वहीं निर्देशक अनुराग कश्यप ने लिखा, 'चलो कोई अवार्ड तो मिला ।'

बता दें कि विकी और तापसी ने मनमर्जियां में साथ काम किया था । इसके अलावा दोनों के बीच काफ़ी अच्छी बॉंडिंग भी है ।