आयुष्मान खुराना और सारा अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म पति पत्नी और वो 2 की शूटिंग प्रयागराज में कर रहे हैं । शूटिंग के दौरान पति पत्नी और वो 2 के सेट पर एक दुर्भाग्यपूर्ण हिंसक घटना घटी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब डायरेक्टर पति पत्नी और वो 2 को प्रयागराज की एक व्यस्त सड़क पर शूट कर रहे थे उसी दौरान फिल्म क्रू के साथ कुछ लोकल्स ने मारपीट कर दी ।

प्रयागराज में पति पत्नी और वो 2 की चलती शूटिंग के बीच आम लोगों ने फिल्म क्रू को पीटा ; आयुष्मान खुराना और सारा अली खान कार में बैठकर शूट कर रहे थे सीन

पति पत्नी और वो 2 की टीम के साथ मारपीट

प्रयागराज की एक व्यस्त सड़क पर फिल्म की शूटिंग के दौरान, एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ जिसमें स्थानीय लोगों को कथित तौर पर फिल्म क्रू के साथ मारपीट करते देखा गया । सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कुछ लोगों की भीड़ फिल्म क्रू मेंबर्स पर हमला करती दिख रही है, जिससे सेट पर अफरा-तफरी मच गई। जब पुलिस सेट पर पहुंची, तभी स्थिति काबू में आ सकी। हालांकि, झगड़े का असली कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन वायरल वीडियो में चश्मदीदों का दावा है कि अधिकारियों के दखल देने के से पहले प्रोडक्शन यूनिट के कई लोगों के साथ मारपीट की गई।

झगड़े की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन वीडियो में तनावपूर्ण माहौल और पुलिस का हस्तक्षेप दिखाई देता है, जिसने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की ।

कहा जा रहा है कि इस दौरान आयुष्मान खुराना और सारा अली खान एक कार में बैठ सीन की शूटिंग कर रहे थे ।

पति पत्नी और वो 2 एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है, जो 2019 की हिट फिल्म पति पत्नी और वो का सीक्वल है । फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं । मुदस्सर अजीज द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में तब्बू, अभिषेक बनर्जी, मुकेश तिवारी, मनजोत सिंह और राजेश शर्मा जैसे सितारे भी हैं. फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन खबरों के अनुसार, यह 2026 की दूसरी छमाही में सिनेमाघरों में आएगी ।