अनुष्का शर्मा जल्द ही मां बनने वाली हैं । वह जनवरी 2021 में अपने पहले बच्चे को जन्म देंग़ी । प्रेंग्नेसी के दौरान भी अनुष्का शर्मा ने खुद को फिट बनाए रखा है जिसका सबूत हमें हाल ही में उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट से मिला । अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह शीर्षासन करती नजर आ रही हैं । इस आसन को करने के लिए उनके पति विराट कोहली उनकी मदद कर रहे हैं । प्रेग्नेंट होने के बावजूद भी अनुष्का का इस तरह का आसन करना हर किसी को हैरान कर गया है ।

Fitness Goals: प्रेंग्नेट अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली की मदद से किया शीर्षासन, ये देख लोग हुए हैरान

अनुष्का शर्मा जनवरी 2021 में अपने पहले बच्चे को जन्म देंग़ी

शेयर की गई फ़ोटो में देखा जा सकता है कि शीर्षासन के दौरान अनुष्का का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है और विराट काफी केयरफुल होकर उन्हें पैरों पर सपोर्ट दे रहे हैं । अपनी इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए अनुष्का ने लिखा, “इस एक्सरसाइज में हाथ नीचे और पैर ऊपर, यह सबसे मुश्किल है । क्योंकि योग मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा हिस्सा है, तो मुझे डॉक्टर ने सलाह दी कि मैं वह सब आसन कर सकती हूं, जो मैं प्रेग्नेंट होने से पहले करती थी, लेकिन अब उचित और आवश्यक सपोर्ट के साथ । शीर्षासन, जो मैं पिछले कई सालों से कर रही हूं । मैंने सोचा कि मैं दीवार का सहारा लूंगी लेकिन मेरे पति ने भी मेरा पूरा सपोर्ट किया । ये मैंने अपने योग गुरु के संरक्षण में किया जो कि सेशन के दौरान आभासी तौर पर पूरे वक्त मेरे साथ थीं । मुझे बहुत खुशी है कि मैं प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपनी प्रैक्टिस जारी रखी हुए हूं ।”

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, अनुष्का ने इन दिनों फ़िल्मों से ब्रेक लिया हुआ है लेकिन एंडोर्समेंट शूट के लिए वह काम कर रही हैं । अनुष्का ने अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के तहत बुलबुल और पाताललोक जैसी वेब सीरिज का निर्माण किया । अनुष्का की पिछली फ़िल्म शाहरुख खान के साथ जीरो थी ।