Aamir-2

पहले, हमने आपको बताया था कि आमिर खान मुंबई में आयोजित होने वाले ग्लोबल सिटीजन फेस्टीवल, जिसका वर्ष 2030 तक दुनिया में गरीबी समाप्त करने का उद्देश्य है, में भाग लेंगे ।

चूंकि आमिर खान ग्लोबल सिटीजन इंडिया के ब्रांड एंबेस्डर हैं । इसलिए वह इस फ़ेस्टिवल में परफ़ोर्म भी करने वाले हैं और इसलिए लिए आमिर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते और जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं । यह फ़ेस्टिवल मुंबई में नवंबर के महिने में आयोजित होगा । जैसा की आप तस्वीर में देख सकते हैं कि आमिर खान कुछ महिला डांसर के साथ इस फ़ेस्टिवल में परफ़ोर्म करने के लिए अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं ।

गौरतलब है कि, ग्लोबल सिटीजन फेस्टीवल नाम का यह म्यूजिक फेस्टिवल वर्ल्ड टॉयलेट डे के दिन आयोजित होगा । ग्लोबल सिटिजन साफ-सफाई का एक अभियान है और इसे महाराष्ट्र सरकार और संयुक्त राष्ट्र का समर्थन हासिल है । इस इवेंट की एक खास बात यह है कि लोगों को इसके 10000 टिकट पैसे देकर नहीं बल्कि साफ-सफाई के कुछ कमिटमेंट करके मिल सकेंगे ।

इस फ़ेस्टिवल का हिस्सा न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड के काफ़ी नामी-गिरामी हस्तियां हिस्सा लेंगी । दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर सहित कोल्डप्ले, जे-जेड जैसी हस्तियां इसमें शामिल होंगी ।

गौरतलब है कि आमिर खान, इन दिनों अपनी बहुप्रतिक्षित फ़िल्म दंगल, जो कि पहलवान और कोच महावीर सिंह फोगट बायोपिक है, की तैयारियों में जुटे हुए हैं । यह फ़िल्म इसी साल 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।