सनी लियोनी इन दिनों अपने पति डेनियल वेबर और तीनों बच्चों के साथ लॉस एंजिल्स में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं । सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सनी लियोनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बोल्ड और हॉट बिकिनी फ़ोटो पोस्ट किया है । सनी का ये हॉट अंदाज उनके फ़ैंस को खूब अच्छा लग रहा है ।

पूल किनारे सनी लियोनी का सेक्सी अंदाज
शेयर किए गए फ़ोटो में सनी नेवी ब्लू कलर की मोनोकिनी बिकिनी में स्टाइलिश अंदाज के साथ नजर आ रही हैं । धूप से बचने के लिए सनी ने हेट लगाया हुआ है जो उनके लुक को और गॉरजियस बना रहा है । बता दें कि कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के बीच सनी कुछ महीने पहले ही मुंबई छोड़कर लॉस एंजिल्स चली गई थीं
वर्क फ़्रंट की बात करें तो सनी जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म कोका कोला में नजर आएंगी । इस फ़िल्म में उनके साथ मंदाना करीमी भी लीड रोल में दिखाई देंगी । इसके अलावा वह अपने पति डेनियल के साथ फ़िल्म प्रोड्यूस भी करने की तैयारी कर रही हैं ।
















