बॉलीवुड सेलि्ब्रिटी अक्सर किसी न किसी सामाजिक सेवा से जुड़े मुद्दे से जुड़े रहते हैं फ़िर चाहे वो पर्यावरण सरंक्षण हो या कैंसर जागरूकता अभियान । और अब इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन भी जुड़ गई है । सनी लियोन ने टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल और MCan Foundation के लिए कैंसर रिसर्च के लिए फ़ंडरेजर अभियान से जुड़ने का फ़ैसला किया है ।

सनी लियोन कैंसर रिसर्च के लिए अपने द्दारा बनाई गई पेंटिंग्स को नीलाम करेंगी

 

सनी लियोन नेक काम के लिए आगे आईं

आज 4 अक्टूबर को होने वाले चैरिटी गाला एंड फंडरेजर के 7 वें संस्करण में, सनी न केवल सम्मानित अतिथि होंगी, बल्कि इस नेक के सपोर्ट में अपने द्दारा बनाई गई पेंटिंग्स भी नीलाम करेंगी । इस बारे में बात करते हुए कि सनी ने कहा कि, “क्योंकि मेरे पिता का कैंसर से निधन हुआ था इसलिए यह मेरे लिए बहुत पर्सनल था और ये मेरे दिल के भी बहुत करीब है । यदि मैं इस जागरूकता अभियान और धन जुटाने वाले कार्यक्रम से जुड़कर कुछ धन जुटा सकू और किसी एक व्यक्ति की भी मदद कर सकूं तो इस बड़ी लड़ाई में मेरी ओर से ये एक छोटा सा योगदान होगा ।''

सनी लियोन कैंसर रिसर्च के लिए अपने द्दारा बनाई गई पेंटिंग्स को नीलाम करेंगी

इसके बाद सनी ने अपनी पेंटिग्स की नीलामि के बारें में बात करते हुए कहा कि, ''मैं अपनी पेंटिंग्स को नीलाम कर कुछ धन जुटा रही हूं ।''