श्रीदेवी का पार्थिव शरीर जुहू स्थित पवन हंस के हिंदु शमशान घाट पहुंच चुका है । भारत की पहली महिला 'सुपरस्टार' की आखिरी विदाई फ़ूलों से सजे ट्रक पर हुई । कांजीवरम साड़ी में लिपटी श्रीदेवी को देख वहां मौजूद हर किसी की आंखे भर आई । आपको बता दें कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अंधेरी के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा गया जहां बॉलीवुड व अन्य क्षेत्रों की तमाम बड़ी हस्तियां उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंली देने पहुंचे ।

श्रीदेवी की अंतिम विदाई में भावुक हुए सितारें
जैसे ही श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई के विले पार्ले स्थित सेवा समाज शमशान घाट और हिंदु कब्रिस्तान में पहुंचा, तमाम बड़ी हस्तियों का हुजुम वहां उमड़ पड़ा । शाहरुख खान, साउथ के सुपरस्टार चिरंजीव सहित तमाम बड़ी हस्तियां पवन हंस पहुंची । दुख की इस घड़ी में पूरी कपूर फ़ैमिली एक साथ नजर आई । इतना ही नहीं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के सौतेले भाई अर्जुन कपूर भी इस दौरान सभी के साथ नजर आए ।
जहां श्रीदेवी की अचानक मौत ने सभी को चौंका दिया, साथ ही एक बड़ा सदमा भी दिया । बॉलीवुड की 'चांदनी' की अंतिम विदाई काफ़ी शाही अंदाज में हुई । इसी के साथ उन्हें तिरंगे में लपेटकर राजकीय सम्मान भी दिया गया । सोनम कपूर, विद्या बालन श्रीदेवी की मौत पर काफ़ी दुखी नजर आईं वहीं हेमा मालिनी ने कहा कि श्रीदेवी अपनी आखिरी विदाई के दौरान काफ़ी शांत नजर आई ।
PICS: @iamsrk, @sonamakapoor,#KatrinaKaif arrive for #SrideviJi's funeral #Sridevifuneral in Mumbai pic.twitter.com/CLYIcO8bZs
— Bollywood Hungama (@Bollyhungama) February 28, 2018
Anil Ambani, Anupam Kher and Arjun Rampal arrive at Vile Parle Seva Samaj Crematorium in Mumbai #Sridevi pic.twitter.com/A63lvpn0YV
— ANI (@ANI) February 28, 2018
Vidya Balan, her husband Siddharth Roy Kapur, Farhan Akhtar, Dia Mirza and her husband Sahil Sangha arrive at Vile Parle Seva Samaj Crematorium #Sridevi pic.twitter.com/mHKkcwNVHM
— ANI (@ANI) February 28, 2018
यह भी पढ़ें : फ़ूलों से सजे ट्रक में निकली बॉलीवुड की 'शहजादी' श्रीदेवी की अंतिम यात्रा, हर किसी की आंखे हुईं नम
आपको बता दें कि, श्रीदेवी का पार्थिव शरीर उनके परिवार को, दुबई अथॉरिटीज की सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद सौंपा गया । बीती शाम ही उनके पति बोनी कपूर, अर्जुन कपूर और संजय कपूर उनका शव लेकर मुंबई पहुंचे । कांजीवरम साड़ी में लिपटी श्रीदेवी को देख हर किसी की आंखे भर आई । भगवान श्रीदेवी की आत्मा को शांति प्रदान करे ।
Mumbai: Visuals from outside Vile Parle Seva Samaj Crematorium #Sridevi pic.twitter.com/0zwJ9rV7L3
— ANI (@ANI) February 28, 2018
Sridevi funeral: Amitabh Bachchan arrives at Vile Parle crematorium pic.twitter.com/Gbj9pJwwfx
— IE entertainment (@ieEntertainment) February 28, 2018
Actor #Jeetendra just arrives for #SridevJi's funeral in Mumbai #Sridevifuneral pic.twitter.com/0vklhOSoPO
— Bollywood Hungama (@Bollyhungama) February 28, 2018
Also Read: Bollywood bids goodbye to the superstar with state honours
















