विक्रम वेधा के बाद ऋतिक रोशन अपनी अगली फ़िल्म फाइटर की तैयारी में जुट गए थे । वॉर के बाद एक बार फिर ऋतिक रोशन और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद इस फ़िल्म में साथ काम कर रहे हैं । और अब लंबे इंतज़ार के बाद फ़ाइनली ऋतिक रोशन ने फाइटर से अपने फ़र्स्ट लुक को रिवील कर दिया है साथ ही फ़िल्म की रिलीज़ डेट भी अनाउंस कर दी है ।

फाइटर से ऋतिक रोशन का फ़र्स्ट लुक
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फाइटर में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और अक्षय ओबरॉय मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं । यह एक एरियल एक्शन ड्रामा फ़िल्म है जिसमें ऋतिक एयरफ़ोर्स पायलट की भूमिका में नज़र आने वाले हैं । फाइटर से ऋतिक ने अपने फ़र्स्ट लुक को शेयर किया है । शेयर किए गए फ़ोटो में ऋतिक एयरफोर्स सूट पहने फाइटर जेट्स के बीच खड़े दिखाई दे रहे हैं...!
इसके अलावा ऋतिक ने फाइटर की रिलीज डेट, जो कि 25 जनवरी 2024 है, भी रिवील कर दी है । एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “हैशटेग फाइटर हैशटैग 25Jan2024 हैशटेग फाइटर के लिए सात महीने ।”
फाइटर सिद्धार्थ आनंद और ऋतिक की साथ में तीसरी फिल्म है, इससे पहले यह जोड़ी बैंग बैंग (2014), वॉर (2019) में साथ काम कर चुकी है ।
फ़ाइटर में जहां एक्शन का हाई डोज मिलेगा वहीं रोमांस भी भरपूर मात्रा में देखने को मिलेगा । यह एक पैन इंडिया फ़िल्म होगी जो हिंदी के अलावा तमिल, तेलगु और मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी । माना जा रहा है कि यह बॉलीवुड की सबसे महंगी और सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक होगी । बड़े पैमाने पर बनाई जाने वाली इस फ़िल्म में इंटरनेशनल लेवल के एक्शन सीन देखने को मिलेंगे । वायकॉम18 स्टूडियोज, ममता आनंद, रेमन चिब्ब, अंकू पांडे और सिद्धार्थ आनंद मिलकर इस फ़िल्म को प्रोड्यूस किया है ।
















