लंबे इंतज़ार के बाद फ़ाइनली, रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की सबसे मचअवेटेड फ़िल्म सिंघम अगेन  (सिंघम 3) का ट्रेलर आज यानी 7 अक्टूबर को रिलीज हो गया है । क़रीब 4 मिनट 45 सेकंड लंबा सिंघम अगेन का ट्रेलर इंडियन फिल्मों के इतिहास में सबसे लंबा ट्रेलर बताया जा रहा है । अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, रवि किशन और जैकी श्रॉफ की सिंघम अगेन में हाई ऑक्टेन एक्शन सीन के अलावा कहानी में रामायण से इंस्पायर्ड ट्विस्ट भी जोड़ा गया है ।

Singham Again trailer: रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन में दिया रामायण का ट्व‍िस्ट ; अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के ख़तरनाक एक्शन के अलावा ये 7 सीटीमार डायलॉग्स

सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

एक बार फिर बाजीराव सिंघम के अवतार में अजय देवगन की एंट्री ने फ़िल्म ने लिए माहौल सेट कर दिया है । ट्रेलर से साफ हो गया है कि सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है । सिंघम अगेन के ट्रेलर में रामायण की झलक भी दिखती है । राम, लक्ष्मण, हनुमान और रावण जैसे पौराणिक किरदारों का जिक्र किया गया है ।

कॉप यूनिवर्स में अब लेडी सिंघम बनकर दीपिका पादुकोण की एंट्री भी हो गई है और टाइगर श्रॉफ ए.सी.पी. सत्या बनकर आ रहे हैं । और ये दोनों सिंघम के मिशन में अपने गुरु जी ‘सिंघम’ की मदद करने वाले हैं । इसके अलावा कॉप यूनिवर्स के पुराने सुपरकॉप्स सिंबा (रणवीर सिंह) और सूर्यवंशी (अक्षय कुमार) भी इस मिशन में एंट्री मारते दिख रहे हैं ।

रोहित शेट्टी ने फैन्स को ट्रेलर में ही जमकर सीटीमार मोमेंट्स डिलीवर किए हैं । दिलचस्प यी है कि रामायण थीम वाले प्लॉट में अजय का किरदार अगर प्रभु श्रीराम की तरह पत्नी को बचाने के मिशन पर हैं तो उनके इस मिशन में उनके साथ के लिए लक्ष्मण की भूमिका में टाइगर श्रॉफ और रणवीर हनुमान और जटायु की भूमिका में से एक में हैं ।

सिंघम अगेन में रोहित शेट्टी स्टाइल के एक्शन के अलावा इमोशन भी देखने को मिलेंगे । इसके अलावा एक्शन के साथ ट्रेलर में दमदार डायलॉग भी हैं । थिएटर में सिंघम अगेन के इन डायलॉग्स पर सीटी बजना तय है । चलिए हम आपको उन डायलॉग्स के बारे में बताते हैं.

सिंघम अगेन के 7 दमदार डायलॉग्स इस प्रकार हैं-

अजय देवगन- “गूगल पर बाजीराव सिंघम टाइप कर ले, पता चल जाएगा तेरा बाप चीज क्या है”

अर्जुन कपूर- “ये कलयुग है कलयुग, इस बार रावण जीतेगा”

करीना कपूर– “दया दरवाजा तोड़”

अजय देवगन- “भारत की ये प्रथा रही है, सीता मां का हरण हुआ तो लंका जली है”

अर्जुन कपूर- “तेरी रामायण का रावण हूं मैं”

अजय देवगन– “तेरे सामने जो खड़ा है वो महात्मा गांधी का आदर तो करता है, लेकिन पूजता छत्रपति शिवाजी महाराज को है”

दीपिका पादुकोण- “मैं सिंघम नहीं, मैं लेडी सिंघम है रे”