एक उम्दा अभिनेता के तौर पर अपनी पहचान रखने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक बार फिर से अपने चाहनेवालों और क्रिटिक्स दोनों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है । मित्रज के हिट गाने ग़ुलाब पर उनके द्वारा किया गया ज़बरदस्त डांस अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है । इससे अब इस बात की अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि कहीं जल्द सिद्धांत चतुर्वेदी का म्यूज़िकल रूप तो देखने को नहीं मिलने वाला है । उनके डांस मूव्स ने इंटरनेट पर आग लगा दी हैं और अब लोग संगीत के क्षेत्र में सिद्धांत चतुर्वेदी के संभावित तौर पर क़दम रखने को लेकर बड़ी ही गर्मज़ोशी के साथ चर्चा कर रहे हैं ।

सिद्धांत चतुर्वेदी का डांस हुआ वायरल
ग़ौरतलब है कि मित्रज के गाने ‘ग़ुलाब’ को लोग इस क़दर पसंद कर रहे हैं कि पिछले 48 घंटे में सोशल मीडिया पर इस गाने को अब तक 2.7 मिलियन बार देखा जा चुका है । इस वायरल वीडियो को देखकर सिद्धांत की लोकप्रियता का आसानी से अंदाज़ा लगाया जा सकता है । फैन्स और क्रिटिक्स सिद्धांत की एक्टिंग की तारीफ़ तो ख़ूब करते हैं, लेकिन उनके हालिया सोशल मीडिया पोस्ट्स और QAFF के साथ साझेदारी के बाद सिद्धांत की संगीतमय संभावनाएं लोगों में चर्चा का विषय बन गईं हैं और भविष्य में सिद्धांत के किसी गाने अथवा डांस सिंगल में दिखाई देने की ख़ूब अटकलें लगाईं जा रही हैं ।
सिद्धांत की अद्भुत नृत्य कला की झलक उनके ताज़ा इंस्टाग्राम रील में देखी जा सकती है जहां वे बड़ी आसानी के साथ मित्रज के 'ग़ुलाब' की धुन पर थिरकते हुए देखे जा सकते हैं । इस वीडियो में नाचते-झूमते सिद्धांत का अति-उत्साह और ऊर्जा के दिलकश अंदाज़ देखते ही बनता है । डांस वीडियो को देखने के बाद इस बात का अंदाज़ा लगाना ज़्यादा मुश्क़िल नहीं है कि सिद्धांत के लिए एक सशक्त एक्टर से जानदार डांसर का रूप धरना कितना आसान और सहज है । ऐसे में दर्शकों का उत्साह चरम पर है, जो सिद्धांत के अगले म्यूज़िकल धमाके की प्रतीक्षा में जुट गये हैं ।

QAFF के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी द्वारा की गई हालिया साझेदारी के बाद भविष्य में सिद्धांत की म्यूज़िकल गतिविधियों को लेकर अटकलों का बाज़ार गर्म है । ग़ौरतलब है कि सिद्धांत चतुर्वेदी QAFF के साथ इससे पहले गहराइयां के बेहद लोकप्रिय हुए संगीत के लिए साझेदारी कर चुके हैं । ऐसे में तमाम फ़ैन्स अब दोनों के बीच भविष्य की किसी साझेदारी के बारे में अनुमान लगा रहे हैं, ख़ासकर उस वक्त से जब से लोगों ने दोनों को एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में साथ देखा है । फ़ैन्स की उत्सुकता आसमां छू रही है कि आख़िर सिद्धांत कब किसी गाने या फिर डांस सिंगल को लेकर कोई ऐलान करते हैं ।
पुणे स्थित सुपरसॉनिक में सिद्धांत चतुर्वेदी के सरप्राइज़ परर्फ़ॊर्मेंस और डांस रील के सामने आने के बाद तमाम फ़ैन्स सिद्धांत के आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर अंदाज़ा लगा रहे हैं । हालांकि उनकी ओर से अब तक किसी गाने अथवा डांस सिंगल को लेकर किसी तरह का कोई ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन एक म्यूज़िशियन के तौर पर उनके उनमें मौजूद संभावनाओं की ख़ूब चर्चा हो रही है । सिद्धांत के तमाम फ़ैन्स जल्द ही उनके अगले क़दम का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और उनके म्यूज़िकल टैलेंट का अनुभव करने के लिए बेताब हैं ।
















