तेजा सज्जा की मिराई के ट्रेलर ने दर्शकों की प्रत्याशा बढ़ा दी है । कार्तिक गट्टमनेनी के निर्देशन में बनी और टीजी विश्व प्रसाद व कृति प्रसाद द्वारा पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले निर्मित तेजा सज्जा स्टारर मिराई एक एक्शन-पैक्ड फ़िल्म है, जो इतिहास को धमाकेदार विजुअल स्पेक्टेकल के साथ जोड़ती है । और अब मेकर्स ने फ़िल्म के एक और अहम किरदार के फर्स्ट लुक को रिवील कर दिया है ।

तेजा सज्जा स्टारर मिराई से मेकर्स ने रिवील किया श्रिया सरन का फ़र्स्ट लुक ; “हर सुपरहीरो के पीछे होती है उसकी मां की ताकत”

श्रिया सरन का फ़र्स्ट लुक आउट

फिल्म की रिलीज़ में अब केवल 10 दिन बाकी हैं और इसी मौके पर मेकर्स ने श्रिया सरन का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “हर सुपरहीरो की यात्रा के पीछे होती है उसकी माँ की ताकत। पेश है एलीगेंट @shriya_saran1109, एपिक वर्ल्ड ऑफ #MIRAI से अंबिका के रूप में 10 DAYS TO GO ?12 सितंबर को वर्ल्डवाइड ग्रैंड रिलीज़”

View this post on Instagram

A post shared by @peoplemediafactory

हाल ही में अभिनेता मंचू मनोज ने ट्रेलर को सुपरस्टार रजनीकांत को दिखाया, जिन्होंने फिल्म के विज़न और एक्ज़ीक्यूशन की जमकर सराहना की। अपनी ट्विटर पोस्ट में मनोज ने लिखा, “#दिल से धन्यवाद सुपरस्टार @rajinikanth सर को, जिन्होंने #Mirai का ट्रेलर देखा और हमारी तारीफ की। #Mirai #BlackSword”

ट्रेलर दर्शकों को एक नए ब्रह्मांड में ले जाता है एक महाकाव्य युद्धभूमि, जहां अच्छाई और बुराई के बीच सबसे भीषण टकराव होता है। मंचू मनोज का खतरनाक विलेन का किरदार तेजा सज्जा के साथ ज़बरदस्त फाइनल फेस-ऑफ की नींव रखता है, जो एक निडर सुपर योद्धा के रूप में उभरते हैं।

तेजा सज्जा के साथ, ट्रेलर में जगपति बाबू, जयराम, श्रिया सरन और ऋतिका नायक जैसे पावर-पैक्ड किरदारों की झलक भी दिखाई गई है, जो इस असाधारण दुनिया का हिस्सा हैं, जिसे मेकर्स ने बेहद बारीकी और भव्यता के साथ गढ़ा है। हर फ्रेम में वर्ल्ड-क्लास VFX, ग्रैंड स्केल और डिटेलिंग देखने को मिलती है, जो भारतीय दर्शकों को एक नया सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।

गौरा हरी का धड़कनें तेज़ करने वाला बैकग्राउंड स्कोर ड्रामा और विजुअल्स को और भी ऊंचाइयों तक पहुंचाता है, जिससे मिराई भारतीय सिनेमा के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत करता है।

2024 की पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर हनुमान से दर्शकों का दिल जीत चुके करिश्माई तेजा सज्जा इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। कार्तिक गट्टमनेनी** के निर्देशन में और टीजी विश्व प्रसाद व कृति प्रसाद के निर्माण में बनी इस फिल्म को हिंदी बाजार में करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स रिलीज़ करेगी। मिराई का ग्रैंड वर्ल्डवाइड प्रीमियर 12 सितंबर 2025 को होगा।