श्रद्धा कपूर ने हाल ही में साहो के शूटिंग के दौरान एक समुद्री संस्थान में नौसेना अधिकारियों से मुलाक़ात की और उनके साथ कुछ तस्वीरें भी खिंचवाई । श्रद्धा इन दिनों प्रभास के साथ फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त है क्योंकि साहो की पूरी टीम जल्द से जल्द शूटिंग ख़तम करना चाहती है । पूरे देश को अपने अभिनय और पर्सनालिटी से दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री का समुद्री संस्थान की ओर से जोरदार स्वागत किया गया । श्रद्धा और साहो की संपूर्ण फिल्म के लिए कुछ पानी के अंदर के सीन्स को शूट करने के लिए उस जगह पोहोची ।

कर्जत से पहले फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हो रही थी । अल्ट्रा-मॉडर्न एक्शन फ्लिक फ़िल्म में श्रद्धा कुछ धमाकेदार एक्शन स्टंट करते हुए नज़र आएंगी । इस फ़िल्म को तमिल, तेलुगु और हिंदी में एक साथ विभिन्न स्थानों पर फ़िल्माया जा रहा है । साहो के साथ श्रद्धा एक पैन इंडिया अभिनेत्री के रूप में अपना डेब्यू कर रही है ।
श्रद्धा ने हाल ही में छिछोरे की शूटिंग खत्म की है और अब शहर में साहो के अगले शेड्यूल की शूटिंग में व्यस्त है। अभिनेत्री बिना किसी ब्रेक के हर दिन 1.5 घंटे प्रशिक्षण ले रही है और तीन घंटे तक डांस रिहर्सल भी कर रही है ।
श्रद्धा एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो बॉक्स ऑफिस नंबर के पीछे भागने में यकीन नहीं करती है, बल्कि वह एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में होती है ।
फिल्मों की बात करे तो, स्त्री की सफलता के बाद, श्रद्धा अपनी आगामी फिल्म साहो, छीछोरे, स्ट्रीट डांसर और बागी 3 में विभिन्न पात्रों के साथ प्रशंसकों का मनोरंजन करते हुए नज़र आएंगी ।
















