आज मैडॉक फिल्म्स ने अपने देसी हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की नेक्स्ट फ़िल्म थामा का ट्रेकर लॉन्च कर दिया । आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना की थामा के ट्रेलर लॉन्च में सरप्राइज एलिमेंट था श्रद्धा कपूर का । मैडॉक फिल्म्स के निर्माता दिनेश विजन, निर्देशक आदित्य सरपोतदार, लेखक निरेन भट्ट और स्त्री फेम श्रद्धा कपूर ने थामा के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अपनी नेक्स्ट फ़िल्म, छोटी स्त्री भी अनाउंस की हो स्त्री की कहानी को डिटेल में दिखाएगी ।

श्रद्धा कपूर ने अनाउंस की छोटी स्त्री
श्रद्धा ने कहा, “ये मेरा सबसे फेवरेट पार्ट है मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का । जब डिनो (दिनेश विजन) ने मुझे इसके बारे में बताया तो मैंने कहा, सच में आपका नाम दिनेश विजन होना चाहिए।” इसके बाद उन्होंने घोषणा की कि छोटी स्त्री नाम की एनिमेटेड फिल्म बनाई जा रही है, जो सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। यह फिल्म बच्चों, परिवारों और सभी दर्शकों के लिए खास होगी।
दिनेश विजन ने इस प्रोजेक्ट की और जानकारी साझा करते हुए बताया कि ‘छोटी स्त्री’ का कॉन्सेप्ट अमर और निरेन ने तैयार किया है। यह फिल्म स्त्री 3 से जुड़ी होगी और इसका क्लाइमेक्स सीधे एनिमेशन से लाइव-एक्शन में बदल जाएगा । इसके जरिए दर्शकों को स्त्री की बैकस्टोरी भी पता चलेगी। खास बात यह है कि छोटी स्त्री, स्त्री 3 से छह महीने पहले रिलीज़ होगी।

इवेंट में मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का लोगो भी लॉन्च किया गया । श्रद्धा कपूर ने कहा, “दिनेश विजन ने स्त्री के बाद अपने विज़न को और आगे बढ़ाया और हमें भेड़िया, मुंज्या जैसी फिल्में दीं। अब थामा रिलीज़ के लिए तैयार है। हमें बेहद खुशी है कि हम इस तरह की फिल्मों का हिस्सा हैं, जो हमारी संस्कृति से जुड़ी हैं। अब विदेशी यूनिवर्स को भूल जाइए, हमारा खुद का देसी हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स है ।”
थामा की बात करें तो फ़िल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, परेश रावल और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे । मुंज्या फेम आदित्य सर्पोतदार द्वारा निर्देशित यह फिल्म इसी दिवाली रिलीज़ होगी ।
















