श्रद्धा कपूर ने स्त्री 2 में रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्मेंस करके सफलता की एक बड़ी मिसाल कायम की है। उन्होंने कई लोगों का दिल जीत लिया है और इतना बड़ा बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन हासिल करने वाली वह एकमात्र फीमेल लीड बन गई हैं। श्रद्धा कपूर एक सशक्त महिला का एक दम सही उदाहरण हैं और उन्होंने फिल्म की सफलता के साथ अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए, उन्होंने अपनी टीम की गर्ल पावर को मान देते हुए एक सेलेब्ट्रेशन होस्ट करने का फैसला किया।

श्रद्धा कपूर ने अपनी ‘मैजिक गर्ल्स’ के साथ सेलिब्रेट की स्त्री 2 की सुपर सक्सेस ; “मेरी लाइफ की सबसे प्रेरणादायक और कमाल की स्त्रीज”

श्रद्धा कपूर ने सेलिब्रेट की स्त्री 2 की सफलता

श्रद्धा ने अपने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं हैं। उन्होंने अपनी टीम को ‘मैजिक गर्ल्स’ कहा है, जो फीमेल मेंबर्स हैं और उनकी बेस्ट फ्रेंड्स भी हैं। शेयर करते हुए वह कैप्शन में लिखा है! “जश्न का वातावरण । मेरे लाइफ की सबसे प्रेरणादायक और कमाल की स्त्रीज के साथ - मेरी "मैजिक गर्ल्स" @shraddha.naik @maaheknair @namrata.deepak_ @nikitamenon1”

श्रद्धा इन दिनों स्त्री 2 की सफलता को एंजॉय कर रही हैं, जो न सिर्फ लोगों का दिल जीत रही है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड भी तोड़ रही है। इस फिल्म के साथ वह ऐसी रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल करने वाली पहली फीमेल एक्ट्रेस बन गई हैं।