विद्या बालन जल्द ही एडवेंचर ड्रामा शेरनी में एक फ़ॉरेस्ट ऑफ़िसर के रूप में नजर आएंगी । शेरनी के आकर्षक पोस्टर रिलीज़ करने के बाद, आज निर्माताओं ने फ़िल्म का टीज़र भी रिलीज कर दिया है । लगभग एक साल बाद विद्या बालन स्क्रीन पर नजर आएंगी । वर्षों से विभिन्न सफल उपक्रमों में सहयोग करने के बाद, टी-सीरीज़ और अबंडनशीया एंटरटेनमेंट फिर एक बार शेरनी के साथ एक अनकन्वेंशनल कहानी लेकर साथ में आए है ।

Sherni Teaser: फ़ॉरेस्ट ऑफ़िसर के रूप में विद्या बालन का साहसिक लुक, 2 जून को रिलीज़ होगा ट्रेलर

विद्या बालन की शेरनी

न्यूटन फेम अमित मसूरकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रीमियर अमेजॉन प्राइम वीडियो पर होगा । विद्या बालन की मुख्य भूमिका में, शेरनी एक काल्पनिक कहानी है जो हमें मानव-पशु संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है । टीज़र ने पहले ही दर्शकों को ट्रेलर के लिए और भी उत्साहित कर दिया है, जो 2 जून को रिलीज़ होगा।

भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विक्रम मल्होत्रा और अमित मसुकर द्वारा निर्मित फ़िल्म में शरत सक्सेना, मुकुल चड्ढा, विजय राज, इला अरुण, बृजेंद्र कला और नीरज काबी शामिल हैं । शेरनी विशेष रूप से जून 2021 में अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी ।