सु्शांत सिंह राजपूत केस को सीबीआई, ईडी और अब एनसीबी अपने तरीके से जांच रही है । वहीं इस केस में होते नित रोज नए खुलासे इस केस को और पेचीदा बना रहे हैं । सुशांत सिंह राजपूत की मौत के इतने दिनों बाद आखिरकार रिया चक्रवर्ती ने इस केस पर और अपने ऊपर लगे सभी आरोपों पर चुप्पी तोड़ी । आज तक के राजदीप सरदेसाई के साथ हुई खास बातचीत में रिया ने सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए । इसी के साथ रिया ने ये भी बताया कि, क्यों उन्होंने इतने दिनों बाद इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी । रिया ने कहा कि सुशांत उनके सपने में आए थे और उनसे चुप्पी तोड़ने को कहा । रिया के इस बयान पर अब शेखर सुमन ने दिलचस्प ट्वीट किया है ।

‘सुशांत मेरे सपने में आए ’ रिया चक्रवर्ती के इस बयान पर शेखर सुमन ने भी सुनाया अपना वो सपना जिसमें सुशांत आए और उनसे कहा…

रिया चक्रवर्ती के बयान पर शेखर सुमन की चुटकी

आज तक के साथ हुई बातचीत में रिया ने बताया क्यों उन्होंने अब जाकर अपनी चुप्पी तोड़ी कहा था कि, “सुशांत ने बोला मुझे । सुशांत मेरे सपने में आया था और काफी लोगों के सपने में आया वो, जिसे वो जानते भी नहीं और उसने बोला कि सच बताओ । जाकर सबको बोलो कि तुम क्या हो, हमारा रिश्ता क्या था और क्या है ।”

'सुशांत मेरे सपने में भी आए'

इसके जवाब में शेखर ने बिना नाम लिए ट्वीट कर कहा कि, “मुझे कुछ पल के लिए यह कुबूल करना चाहिए कि मैं उनके परफॉर्मेंस से ठगा गया । उन्होंने पूरी तैयारी के साथ सब ऐसे सुनाया कि मैं भावुक हो गया । उनकी आंसुओं, निर्मलता, बेहतरीन अभिनय को देखकर मैं भी बह गया । और फिर अचानक सुशांत मेरे सपने में आए और कहा- इसपर यकीन मत करना ।”

बता दें कि सुशांत केस में शेखर सुमन शुरूआत से ही इसे सुसाइड केस मानने से इंकार करते आ रहे हैं । इसी के साथ वह सुशांत के लिए न्याय की मांग भी करते आ रहे हैं । शेखर सुशांत के पिता से मिलने और शोक व्यक्त करने के लिए पटना भी जा चुके हैं ।

यह भी पढ़ें : रिया चक्रवर्ती ने बताई सुशांत सिह राजपूत के डिप्रेशन की एक वजह, कहा- “अवॉर्ड शो में नॉमिनेट तक न होने, #MeToo आरोपों और झूठी खबरों से परेशान थे सुशांत”