बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी, जिसे हाल ही में रिलीज़ हुई जॉन अब्राहम स्टारर वेदा में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए जबरदस्त सराहना मिल रही है, अपनी अगली फ़िल्म के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही हैं । हाल ही में शरवरी ने सोशल मीडिया पर अपनी नेक्स्ट स्पाई थ्रिलर अल्फ़ा की तैयारी का एक फ़िटनेस वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने बॉक्सिंग प्रेप को दिखाया है ।

स्पाई थ्रिलर अल्फ़ा के लिए शरवरी ने 7 महीने तक हर रोज़ 2 घंटे की बॉक्सिंग तैयारी ; शेयर किया फ़िटनेस वीडियो

अल्फ़ा के लिए शरवरी का बॉक्सिंग प्रेप

शरवरी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस तैयारी के बारे में पोस्ट करते हुए लिखा, “7 महीने की बॉक्सिंग तैयारी । 6 दिन हफ्ते में 2 घंटे रोज़ाना । अनगिनत मसल पुल्स। रिहैब। और फिर से मेहनत...कोई शॉर्टकट नहीं। नज़र लक्ष्य पर #MondayMotivation #Vedaa”

View this post on Instagram

A post shared by Sharvari ? (@sharvari)

शरवरी की इस मेहनत और समर्पण ने उनके करियर में एक महत्वपूर्ण कदम को चिह्नित किया है, क्योंकि वह अपनी आगामी फिल्म 'अल्फा' की भी तैयारी कर रही हैं, जिसमें वह आलिया भट्ट के साथ नज़र आएंगी। यह फिल्म YRF के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जो अपने हाई-ऑक्टेन एक्शन और दमदार कहानी के लिए जानी जाती है। शरवरी का करियर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, और वह भारत की अगली बड़ी एक्शन स्टार बनने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

टैग: Alpha,Boxing,Sharvari