साल 2023 में हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म में से एक पठान देने वाले शाहरुख खान की बैक-टू-बैक दो फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई । और अब शाहरुख खान इस साल की अपनी तीसरी रिलीज, डंकी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं । राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी डंकी 21 दिसंबर को बड़े पैमाने पर दुनियाभर में रिलीज हो रही है और अपनी फ़िल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए शाहरुख खान कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं । पिछले दिनों शाहरुख डंकी की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन करने पहुंचे थे और अब शाहरुख साईं बाबा से आशिर्वाद लेने के लिए शिर्डी पहुंचे है ।

डंकी की रिलीज से पहले शाहरुख खान ने वैष्णो देवी के बाद अब लिया शिरडी के साईं बाबा का आशिर्वाद ; सुहाना खान के साथ किए दर्शन- वीडियो वायरल

शाहरुख खान पहुंचे शिर्डी साई बाबा

डंकी की रिलीज को अब कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में शाहरुख, भगवान का आशिर्वाद लेने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं । लेकिन इस बार शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ शिरडी साई बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे है । सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख लंबे बालों में कैप लगाए हुए है लेकिन इस दौरान भी वह अपने फ़ैंस से मिलना नहीं भूल रहे है । वहीं सुहाना सलवार सूट में काफ़ी आकर्षक लग रही है ।

डंकी की बात करें तो, इसमें शाहरुख के साथ-साथ बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर द्वारा रंगीन किरदार निभाए गए हैं। जीओ स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, डंकी 21 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है।