कोरोना संक्रमण को फ़ैलने से बचाने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से जहां ज्यादातर लोग परेशान हो गए हैं वहीं बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने इस लॉकडाउन से अपने जीवन की 5 अहम बातें सीखी हैं । लॉकडाउन पीरियड में शाहरुख खान ने अपनी इस सीख को अपने फ़ैंस के साथ भी शेयर किया है जिसे उनके फ़ैंस खुद से रिलेट कर पा रहे हैं । ये कहना गलत नहीं होगा कि शाहरुख खान कोरोना संकट की इस मुश्किल घड़ी में जहां आर्थिक रूप से तो दिल खोलकर मदद कर ही रहे हैं वहीं मानसिक रूप से भी लोगों को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं ।

शाहरुख खान ने लॉकडाउन से सीखी ये 5 बातें, जो आपको भी पॉजिटिव फ़ील कराएंगी

शाहरुख खान लोगों में फ़ैला रहे हैं पॉजिटिविटी

यकीनन इस मुश्किल घडी में सभी को धैर्य और सकारात्मकता की बेहद जरूरत है । और शाहरुख की ये बातें लोगों में पॉजिटिविटी का संचार देंगी । शाहरुख ने अपनी एक सेल्फ़ी शेयर करते हुए लिखा, “हम लंबे समय से अपनी कितनी इच्छाओं को बिना पूरा करे रह रहे हैं, लेकिन अब एहसास हुआ कि वो कभी इतनी जरूरी थी ही नहीं । अब समझ आ गया है कि हमें अपने करीब ज्यादा लोगों की जरूरत नहीं है, बल्कि उनकी जरूरत है जिन से आप इस लॉकडाउन में बात कर सकें ।

अब एक बार अगर समय रुक जाए तो अपनी सभी उन झूठी असुरक्षाओं को भुला फिर जिंदगी को जीना है । जिन से कभी लड़े थे, उनके साथ हंसना है । इन सब के ऊपर प्यार हमेशा जिंदा रहेगा, उसकी कीमत कभी कम नहीं होगी चाहे कुछ भी हो जाए ।”

View this post on Instagram

Lockdown lessons...

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

शाहरुख की ये मोटिवेशनल बातें लोगों को बहुत पसंद आ रही हैं इसलिए यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है । कोरोना से निपटने के लिए शाहरुख ने न केवल खुद दिलखोल कर दान दिया है बल्कि अन्य लोगों से भी इस मुश्किल घडी में दान करने की अपील कर रहे हैं ।