मोना सिंह इन दिनों मुंज्या की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं, लेकिन इसी के साथ उन्होंने अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट्स पर भी काम शुरू कर दिया है । मोना सिंह, जो जल्द ही आमिर खान की फ़िल्म में नज़र आने वाली हैं, इन दिनों आर्यन खान के फ़र्स्ट बॉलीवुड प्रोजेक्ट, स्टारडम की शूटिंग कर रही हैं । मोना सिंह गोवा में स्टारडम की शूटिंग में बिजी हैं और इस शेड्यूल में उनके साथ बॉबी देओल भी शामिल हैं । बहुत कम लोग जानते हैं कि, आर्यन खान बचपन से ही मोना सिंह के फ़ैन रहे हैं । और न केवल आर्यन खान बल्कि उनकी बहन सुहाना खान भी मोना सिंह की फ़ैन रही हैं और मोना सिंह को ये बात ख़ुद शाहरुख खान ने शेयर की थी ।

आमिर खान के अलावा अब शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की स्टारडम में नज़र आएंगी मोना सिंह ; आर्यन-सुहाना के साथ 20 साल पुराना कनेक्शन

आर्यन खान की स्टारडम में मोना सिंह

मोना सिंह की शाहरुख खान, आर्यन खान और सुहाना से पहली मुलाक़ात 20 साल पहले जस्सी जैसी कोई नहीं के सेट पर हुई थी । इस खास पल को याद करते हुए, मोना सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक दिल को छू लेने वाली याद साझा की, “शाहरुख के साथ मेरा रिश्ता जस्सी के समय से शुरू हुआ । बीस साल पहले, जब मैं फिल्म सिटी में शूटिंग कर रही थी और सूर्यास्त हो रहा था, तो मेरे निर्देशक चिल्ला रहे थे कि दृश्य को जल्दी से शूट करें क्योंकि हम सूर्यास्त को खो देंगे । अचानक, शाहरुख खान सर अपने बच्चों, सुहाना और आर्यन के साथ आए । वह उन दोनों को अपनी बाहों में पकड़े हुए थे। उन्होंने मुझसे कहा कि उनके दोनों बच्चे मेरे प्रशंसक हैं, और मैं स्तब्ध रह गई । मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि मेरे साथ ऐसा हो रहा है । वह बहुत ईमानदार और दयालु थे, और उन्होंने मुझे यह भी बताया कि सुहाना और आर्यन दोनों जस्सी जैसी कोई नहीं का टाइटल ट्रैक सुनते हुए खाना खाते हैं ।

955d99be-f018-44c0-8c30-7713c1986bce

मोना सिंह, जिन्होंने हाल ही में मुंज्या के साथ सराहना प्राप्त की है, एक बार फिर आमिर खान के साथ तीसरी बार काम करने की तैयारी में हैं । आमिर खान प्रोडक्शन की आगामी फिल्म हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस में मोना सिंह अहम रोल निभाती हुई नज़र आएँगी ।

इस नए प्रोजेक्ट पर साथ काम करने का मौका मोना सिंह और आर्यन खान के पेशेवर रिश्ते के लिए खास महत्व रखता है । 20 साल बाद फिर से मिलना न केवल उनके अतीत की कहानी को पूरा करता है, बल्कि उनके करियर के लिए भी एक महत्वपूर्ण क्षण को दर्शता है।