बॉलीवुड में रिश्ते जितने जल्दी बनते हैं उतनी ही जल्दी बिगड़ भी जाते हैं । लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसा याराना भी है जो मिसाल के काबिल है । और उन्हीं में से एक है अभिनेता सलमान खान और फ़िल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला का याराना ।

फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ अभिनेता सलमान खान की काफ़ी पुरानी और गहरी दोस्ती है । 1997 में आई सुपरहिट फ़िल्म जुड़वा के लिए पहली बार दोनो एक साथ आये थे । और इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया और दोनो की आखिरी फ़िल्म 2014 में आई किक थी ।

निर्माता अतुल अग्निहोत्री और सलमान खान अपनी अगली फिल्म भारत के शीर्षक की तलाश में थे, जो 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म ओड टू माय फादर का एक आधिकारिक रूपांतर है । सयोंग से इस शीर्षक के मालिक साजिद थे और जब सलमान ने साजिद को फ़ोन किया था उन्होंने खुशी-खुशी मुफ्त में यह शीर्षक सलमान को दे दिया क्योंकि साजिद जानते थे फ़िल्म की स्क्रिप्ट के अनुसार यह अनिवार्य था । और कुछ इस तरह सलमान और साजिद के याराने की वजह से एक विचित्र स्तिथि बनते बनते टल गई ।

सूत्रों की माने तो, "सलमान हमेशा से साजिद के क़रीबी रहे है । उनका यह रिश्ता सिर्फ व्यवसायिक तौर पर ही नही बल्कि असल ज़िन्दगी में भी काफी गहरा है । यहाँ तक कि साज़िद की पत्नी वारदा और उनके बच्चे भी सलमान के परिवार के काफ़ी क़रीब है ।"

2000 में आई फ़िल्म हर दिल जो प्यार करेगा और 2004 में आई मुझसे शादी करोगी में साजिद और सलमान एक साथ काम कर चुके है । हाल ही में वरुण धवन अभिनीत फिल्म जुड़वा 2 में सलमान खान ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज करवाई थी ।