दबंग 3 की अभिनेत्री सई मांजरेकर हाल ही में एक सोलर प्लांट का उद्घाटन करने के लिए फलटण गांव पहुंची थी । इस सोलर प्लांट की स्थापना, गाँव के लगभग 300 अनाथ बच्चों को गर्म पानी मुहैया करवाने के लिए की गई है । सई मांजरेकर जल्द ही सलमान खान के साथ दबंग़ 3 में नजर आएंगी ।

सई मांजरेकर दबंग 3 में नजर आएंगी
अभिनेत्री अपनी पहली फ़िल्म दबंग 3 में चुलबुल पांडे के साथ सिल्वर स्क्रीन पर अपने कैरियर की शुरुआत कर रही है और जैसे कि फ़िल्म के ट्रेलर में देखने मिला, दोनों की खूबसूरत जोड़ी ने सभी का दिल जीत लिया है ।

साल 2019 की सबसे बड़ी फिल्म की रिलीज़ में अब एक महीने से भी कम समय बचा है, ऐसे में निर्माता फिल्म के गानों के साथ प्रशंसकों के बीच रुचि बनाये हुए है ।
यही नहीं, प्रशंसकों के लिए नए दबंग हुक-स्टेप को पहचानने की एक रोमांचक प्रतियोगिता भी शुरू की गई है जिसके कुछ भाग्यशाली विजेताओं को स्वयं चुलबुल पांडे से मिलने का मौका मिलेगा ।

साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म दबंग 3 प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है ।
















