अभिनेत्री सई मांजरेकर ने महज़ 16 साल की उम्र में अपना अभिनय सफर शुरू किया था। अब 23 की उम्र में वे साफ सोच और धैर्य के साथ आगे बढ़ रही हैं। सई मांजरेकर के लिए ज़्यादा फिल्में करना ज़रूरी नहीं है, बल्कि ऐसे प्रोजेक्ट्स चुनना ज़रूरी है जो उनके दिल और कला से मेल खाते हों।

सई मांजरेकर करना चाहती हैं इंस्पायरिंग और चैलेंजिंग रोल ; “मैं सही स्क्रिप्ट का इंतज़ार करना पसंद करुंगी बजाय जल्दबाज़ी में गलत फैसले लेने के”

सई मांजरेकर को सही मौके का इंतज़ार करना पसंद

अपने काम को लेकर सई कहती हैं, “मैंने बहुत कम उम्र में काम शुरू किया और इन सालों में सीखा कि सही प्रोजेक्ट चुनना ज़्यादा काम करने से कहीं बेहतर है। मुझे अपनी कैलेंडर भरने की जल्दी नहीं है। इस दौर में मैं वही काम करना चाहती हूँ जो मुझे उत्साहित करे, ऐसे रोल निभाना चाहती हूँ जो मुझे चुनौती दें और मुझे कलाकार के तौर पर निखारें। मेरे लिए ज़रूरी है कि हर प्रोजेक्ट मुझे अपनी कला को गहराई से दिखाने का मौका दे और कुछ नया पेश करने का अवसर भी। मेरा मानना है कि जब आप जुनून से काम करते हैं, तो उसका असर अपने आप दिखता है। इसलिए मैं सही मौके का इंतज़ार करना पसंद करूँगी बजाय जल्दबाज़ी में गलत फैसले लेने के।”

हिंदी और रीजनल सिनेमा की अलग-अलग कहानियों का हिस्सा रह चुकीं सई का मानना है कि अभिनय का असली मज़ा तभी है जब आपकी कहानी दर्शकों के दिलों में लंबे समय तक बस जाए। इसलिए वे लगातार ऐसे स्क्रिप्ट्स तलाश रही हैं जो उन्हें सीमाओं से बाहर निकलकर किरदार निभाने और अर्थपूर्ण सिनेमा में योगदान देने का अवसर दें।

अपनी संतुलित सोच और क्वालिटी ओवर क्वांटिटी पर भरोसे के साथ, सई मांजरेकर धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बना रही हैं—हर बार एक सोच-समझकर चुनी हुई भूमिका के साथ।