ऋचा चड्ढा को कथित तौर पर एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म के लिए संपर्क किया गया है, जहां वह भारतीय मूल की एक शाही अस्तबल की मालकिन की भूमिका निभाती नज़र आएंगी । सूत्रों के मुताबिक, हॉलीवुड में अपनी बॉयफ्रेंड अली फज़ल की सफलता के बाद, ऋचा ने भी अंतरराष्ट्रीय ऑफर मिलना शुरू हो गया है ।

ऋचा चड्ढा ने सीखी घुड़सवारी
ऋचा ने पहले ही 10 दिनों के लिए ट्रेनिंग भी ले ली है और जल्द ही दूसरे चरण के लिए प्रशिक्षण लेना शुरू करेंगी । उन्हें अभी एक्शन डायरेक्टर और अभिनेता जीतू वर्मा द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है।
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, ऋचा की अगली फिल्म सुपर सफल कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी, फुकरे में भोली पंजाबन के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते हुए दिखाई देंगी, जिसे वर्तमान में दिल्ली में शूट किया जा रहा है, साथ ही द ग्रेट इंडियन मर्डर के दूसरा सीज़न और कैंडी सीज़न 2 की बातचीत भी चल रही है।
















