रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी 17 जनवरी को रिलीज हो रही फिल्म आजाद से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं । फ़िल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही धूम मचा रखी है खासकर राशा थडानी के डांस ने और अब सभी को फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार है । रिलीज से पहले राशा, अपने को-स्टार अमन देवगन और डायरेक्टर अभिषेक कपूर के साथ बिग बॉस 18 के सेट पर अपनी फ़िल्म आजाद का प्रमोशन करने पहुंची । इस दौरान राशा थडानी का अभिनेता सलमान खान के साथ मिलना पुरानी यादों में ले गया ।

राशा थडानी ने सलमान खान के साथ शेयर की बचपन की यादें ; दिखाया तब और अब का फ़र्क़

राशा थडानी और सलमान खान

वीकेंड के वार में सलमान ख़ान से मिलने के बाद राशा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें वो सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं । इन्हीं तस्वीरों में एक तस्वीर राशा के बचपन की भी है जिसमें वह सलमान के साथ नजर आ रही हैं । राशा ने इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा है- “फुल सर्कल मोमेंट।”

aec695d5-aca4-4d86-bdb5-b0bc0a8d3749

इन तस्वीरों में जहाँ सलमान काफ़ी यंग दिख रहे हैं वहीं राशा छोटी सी बच्ची हैं और सलमान के साथ पोज देते हुए क्यूट सी स्माइल दे रही हैं । ये तस्वीरें लोगों को काफ़ी पसंद आ रही हैं ।

बिग बॉस के सेट पर खूब मजाक-मस्ती भी हुई और बाद में रवीना टंडन भी वहां पहुंचीं । यहां सलमान और रवीना ने डांस मूव्स भी दिखाए । सलमान ने राशा को रवीना के कुछ पुराने किस्से भी शेयर किए। सलमान ने राशा और अमन को देखकर कहा था, “बिलीव करना ही मुश्किल हो रहा है कि तुम लोग हीरो और हीरोइन बन गए हो और मैं वहीं का वहीं।”

आजाद की बात करें तो, अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित, इस फ़िल्म में राशा के साथ अमन देवगन भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं । राशा और अमन के अलावा आजाद में अजय देवगन और डायना पेंटी भी पावरफुल भूमिका में नजर आने वाले हैं । रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर द्वारा निर्मित यह फिल्म प्यार और वफ़ादारी की एक गहन कहानी दिखाने का वादा करती है। फिल्म 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार ।