rankat1

बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्यॉय रणबीर कपूर और खूबसूरत कैटरीना कैफ़ की जोड़ी ऑफ़स्क्रीन और ऑनस्क्रीन हमेशा ही लोगों को भाई है । और इसलिए जब इनके ब्रेक-अप की खबर सामने आई तो काफ़ी लोग हैरान हो गए ।

कैटरीना से अपने ब्रेक-अप पर हमेशा चुप रहने वाले रणबीर कपूर ने आखिरकार इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ दी । हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने (शायद पहली बार के लिए) खुलकर अपने और कैटरीना के रिश्ते पर बात की और कहा, कि अब उनका रिश्ता, निराधार अफवाहें, खबरें, समझ और अपनी-अपनी विचारधारा जैसी बहुत सी चीजों की वजह से खत्म हो गया । जब उनसे पूछा गया कि वह ब्रेक-अप से कैसे निपटते हैं, तो रणबीर ने कहा, ब्रेक-अप ने उन्हें बहुत दुख पहुंचाया, क्योंकि उनके माता-पिता के बाद कैटरीना उनकी जिंदगी में बहुत मायने रखती थी और कैट बहुत ही प्रेरक हस्ती रहीं उनके लिए ।

रणबीर कपूर जल्द ही करण जौहर की फ़िल्म ए दिल है मुश्किल में अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ नजर आएंगे । इसके अलावा वह फ़िल्म जग्गा जासूस में कैटरीना कैफ़ के अपोजिट नजर आएंगे ।