निर्देशक राजकुमार हिरानी की संजू ने तीसरे दिन 47.71 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इतिहास रच दिया है । इसी के साथ फ़िल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले कर, तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर 120.06 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सफ़लता का स्वाद चख लिया है ।

संजू ने महज तीन दिन में रचा इतिहास, वीकेंड पर कमाए 120.06 करोड़ रुपये !

 

संजू बनी इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म

साल 2018 में पहले दिन सबसे ज़्यादा कमाई करने से लेकर, हिंदी फ़िल्म के लिए रविवार के दिन सबसे अधिक कमाई दर्ज करने तक, संजू ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ कर सनसनी मचा दी है ।

संजू को विश्वभर में दर्शकों से प्रेम और प्रशंसा प्राप्त हो रही है और ये ही वजह है फ़िल्म महज़ तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने में सक्ष्म रही है ।

संजय दत्त की रंगीन जीवनी पर फिल्म बनाने के फ़ैसले और राजकुमार हिरानी की उम्दा सिनेमेटोग्राफी के चलते, फिल्म को भारी प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है, जो राजकुमार हिरानी की भी सर्वोच्च फ़िल्म हैं । राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित यह बायोपिक रणबीर कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे कलाकारों से सजी हुई है ।

यह भी पढ़ें : फ़िल्म समीक्षा : संजू

फॉक्स स्टार द्वारा प्रस्तुत , यह बायोपिक राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित है । विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित संजू बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है ।