प्रतिभाशाली डांसर और अभिनेता राघव जुयाल, जिन्होंने अपने अविश्वसनीय प्रदर्शन से दिल जीत लिया है, वह सलमान खान और पूजा हेगड़े अभिनीत आगामी फिल्म किसी का भाई किसी की जान में बड़े पर्दे की शोभा बढ़ाने के लिए तैयार हैं । बहुप्रतीक्षित फिल्म, जो 2023 में ईद पर रिलीज़ के लिए निर्धारित है, राघव जुयाल के लिए यह एक प्रमुख प्रोजेक्ट है ।

264636ac-027c-48b2-be26-e0e4d3e68ff2

सलमान खान की किसी का भाई किसी जान में राघव जुयाल

SKF प्रोडक्शन पर काम करने के अलावा, राघव ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा की सिखया एंटरटेनमेंट के साथ एक अघोषित फिल्म के लिए अपने शेड्यूल की भी मैनेज कर रहे थे । बहु-प्रतिभाशाली अभिनेता ने दोनों फिल्मों को बिना किसी रुकावट के साथ पूरी की, समान समर्पण के साथ अपनी कमिटमेंट को पूरा करते हुए अपना समय दो प्रोजेक्ट के बीच बांटने में कामयाब रहे ।

अपने व्यस्त शेड्यूल पर बात करते हुए, राघव ने कहा,  “मैं सलमान सर की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं, जिसने मेरे 2023 की शानदार शुरुआत की । इसके अलावा, उसी समय मैं एक और अघोषित प्रोजेक्ट की शूटिंग भी कर रहा था, जिसका मतलब था कि शेड्यूल, कैरेक्टर और सेटों में बहुत फेरबदल था । हालांकि, मैंने इसके हर भाग का आनंद लिया क्योंकि काम मुझे हमेशा खुश रखता है । मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे अच्छा काम और अवसर मिल रहे हैं मेरी प्रतिभा दिखाने के लिए ।

राघव जुयाल एक असाधारण कलाकार हैं, जो अपने शानदार डांस मूव्स और अविश्वसनीय अभिनय कौशल के लिए जाने जाते हैं । उन्होंने मनोरंजन उद्योग पर एक महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है और अपने प्रदर्शन से दर्शकों को आकर्षित करना जारी रखा है । आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और राघव के फैन्स उन्हें इस नए रोल में देखने के लिए एक्साइटेड हैं ।