बॉलीवुड के सबसे चर्चित लावा बर्ड्स कहे जाने वाले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिलेशनशिप किसी से भी छुपा हुआ नहीं है । अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफ़ी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं । अक्सर दोनों साथ में नजर आते हैं । हाल ही में आयोजित हुए बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन अवार्ड्स के पहले एडिशन, बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन 2023 में यूँ तो फ़िल्मी सितारों ने अपने ग्लैमर से चार चाँद लगाए लेकिन शो के दौरान अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की क्यूट बॉन्डिंग ने सभी का दिल जीत लिया । इतना ही नहीं दोनों का एक साथ ये क्यूट बॉन्ड सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल भी हो गया ।
![]()
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की क्यूट बॉन्डिंग
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन 2023 अवॉर्ड शो में अर्जुन पहले पहुंचे थे और उसके बाद मलाइका ने एंट्री ली । लेकिन शो के दौरान दोनों साथ में बैठे और एक दूसरे से बातचीत करते हुए नज़र आए । लेकिन इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है जिसमें अर्जुन मलाइका के बाल यानी चोटी से खेलते हुए नज़र आ रहे हैं । लोगों ने इस वीडियो क्लिप को काफ़ी पसंद किया और इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों ने वास्तव में उनके बीच के रोमांस को पसंद किया और वीडियो को 51 हजार घंटे से अधिक के वॉच टाइम और 21 हजार शेयर के साथ 13 मिलियन व्यूज मिले हैं ।
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकॉन 2023 अवॉर्ड शो में अर्जुन कपूर को जहां मोस्ट स्टाइलिश मोल्ड ब्रेकिंग स्टार (पुरुष) का अवॉर्ड मिला वहीं मलाइका को मोस्ट स्टाइलिश एंटरप्रेन्योर के अवॉर्ड से नवाज़ा गया ।
इवेंट में जहां अर्जुन कपूर वाइन कलर के सूट में डैपर लग रहे थे वहीं मलाइका बैकलेस ब्लैक गाउन में बंधी हुई पोनीटेल और कम से कम एक्सेसरीज़ में बेहद ग्लैमरस लुक में नज़र आईं ।
बीएच स्टाइल आइकॉन 2023 की बात करें तो, इसमें सितारों से सजी इस शाम में रोहित शेट्टी, अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, वाणी कपूर, भूमि पेडनेकर, मलाइका अरोड़ा समते कई दिग्गज सितारें शामिल हुए । बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आइकन्स को सिनेमा वाले फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडक्शंस एलएलपी द्वारा क्यूरेट और निर्देशित किया गया है और एक्रॉस मीडिया सॉल्यूशंस द्वारा निर्मित किया गया है । माचो हिंट, टीवीएस रेडर, आइकॉनिक प्रोफेशनल, लुक्स सैलून, सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स, एचसीजी ऑन्कोलॉजी, कैरेरा, क्लब महिंद्रा, एस्ट्रोयोगी, सोनाटा वॉचेस, रेडियो सिटी, फ़ूजी इंस्टैक्स और जेडब्ल्यू मैरियट द्वारा प्रायोजित किया गया ।
















