हाल ही में रिलीज़ हुई अरनमनई 4 में नज़र आईं राशि खन्ना अब जल्द ही विक्रांत मैसी के साथ फ़िल्म तलाखों में एक में मुख्य भूमिका निभाते हुए नज़र आने वाली हैं । राशि खन्ना, जो भूमिकाओं और फिल्मों के साथ एक्सपेरिमेंट करने से कभी नहीं कतराती, ने तलाखों में एक को सबसे चैलेंजिंग फ़िल्म बताया ।

तलाखों में एक को अपने लिए सबसे कठिन फ़िल्म मानती हैं राशि खन्ना
राशि ने कहा, “यह मेरी अब तक की सबसे कठिन फिल्मों में से एक है ।” राशि ने आगे बताया कि उन्होंने फिल्म में अपना दिल और आत्मा लगा दिया है। यंग पैन इंडिया एक्ट्रेस ने यह भी आश्वासन दिया कि दर्शकों को उन्हें अलग भूमिका में देखने को मिलेगा।
वर्तमान में, वर्सेटाइल पावरहाउस अपनी हॉरर-कॉमेडी 'अरनमनई 4' की सफलता का आनंद ले रही है। फिल्म ने न सिर्फ तमिल बॉक्स ऑफिस पर ड्राई पैच को खत्म किया बल्कि राशि को इंडस्ट्री की गोल्डन गर्ल के रूप में स्थापित किया, जिसने सुंदर सी निर्देशित फिल्म के साथ अपनी लगातार तीसरी हिट फिल्म बनाई।
तलाखों में एक के अलावा, राशि अपने आगामी सहयोग द साबरमती रिपोर्ट में एक बार फिर विक्रांत मैसी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी, जो 2 अगस्त को थिएट्रिकल रिलीज के लिए तैयार है। इन दिलचस्प प्रोजेक्ट्स की एक लाइन-अप से परे, एक्ट्रेस की पाइपलाइन में एक तेलुगु फिल्म तेलुसु कड़ा भी है।
















