ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ 2 (Britain Queen Elizabeth-II) का 96 की उम्र में गुरुवार 8 सितंबर को निधन हो गया । क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में अंतिम सांस ली । वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं । क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के साथ ही ब्रिटेन शाही परिवार में एक युग का अंत हो गया। बता दें कि क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने 70 साल तक शासन किया, जो इतिहास में किसी भी ब्रिटिश किंग और आज तक दुनिया के हर शासक से ज्यादा था । क्वीन एलिजाबेथ 2 के निधन पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किए हैं ।

क्वीन एलिजाबेथ 2 का निधन
एलिजाबेथ के निधन के बाद अब उनके बड़े बेटे चार्ल्स ब्रिटेन के नए राजा होंगे । क्वीन एलिजाबेथ 2 के जाने से हर तरफ गम का महौल है । सुष्मिता सेन, गीता बसरा, रितेश देशमुख,करीना कपूर खान, नीतू कपूर, शिल्पा शेट्टी, समेत कइ स्टार्स ने क्वीन के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है ।
सुष्मिता सेन ने ट्वीट कर लिखा- “अविश्वसनीय और सही मायने में बेहतरीन जिंदगी ! उन्हें रंगों से प्यार था और उन्होंने एक ही लाइफ में हर रंग को जिया । शांति से रहें क्वीन एलिजाबेथ ll”
What an incredible & truly celebrated life!!! She loved colors & lived every shade of it, in a single lifetime…The very embodiment of QUEEN!!!
Rest in peace Queen Elizabeth ll ?#BritainsLongestReigningMonarch #GodSpeed #DuggaDugga pic.twitter.com/6IghsI7C0u
— sushmita sen (@thesushmitasen) September 8, 2022
रितेश देशमुख ने किया महारानी एलिजाबेथ II को याद कर लिखा, “एक युग का अं त। कठिन समय में भी इन्होंने अपनी गरिमा पर आंच नहीं आने दिया । आज वास्तव में दुख का दिन है । परिवार और यूके के लोगों के प्रति संवेदना ।”
End of an era!! Through the toughest times she never let got of her dignity. Today is indeed a sad day, condolences to the family and the people of UK. #QueenElizabethII https://t.co/LWAwvAWwbQ
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) September 8, 2022
करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की एक तस्वीर शेयर की और उसपर हार्ट वाली इमोजी लगाई । अनुष्का शर्मा ने भी वैसी ही तस्वीर ब्लैक-व्हाइट में पोस्ट की । उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'रेस्ट इन ग्रेस” । शिल्पा शेट्टी ने भी क्वीन एलिजाबेथ से हुई अपनी मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ।


I join the world in mourning the passing away of #QueenElizabethII. The end of an age. #RIP #respect
— Ranvir Shorey (@RanvirShorey) September 8, 2022
















