दृश्यम 2 फ़िल्म की सफलता के बाद राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रॉकस्टार डीएसपी प्रशंसित निर्देशक विकास बहल द्वारा निर्देशित एक अनाम सुपरनेचुरल थ्रिलर के लिए अजय देवगन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं । इस खबर ने इंडस्ट्री और प्रशंसकों में काफी उत्साह पैदा कर दिया है । दृश्यम 2 में रॉकस्टार डीएसपी के म्यूजिक ने उनकी संगीत प्रतिभा को उजागर किया था ।

रॉकस्टार डीएसपी और अजय देवगन
डीएसपी, अजय देवगन, आर. माधवन और ज्योतिका के बीच इस सहयोग ने फैंस के बीच खूब प्रत्याशा पैदा की है । एक्ट्रेस जानकी बोदीवाला फ़िल्म से अपना डेब्यू कर रहीं हैं। यह फ़िल्म 8 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी ।
रॉकस्टार डीएसपी और अजय देवगन के कोलैबोरेशन का क्रेज दर्शकों के बीच अभी से देखने को मिल रहा है। डीएसपी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके आगामी प्रोजेक्ट्स में पुष्पा 2: द रूल और कंगुवा शामिल है, जिनको देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
















