दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ उनसे जुड़े विवादों को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण ने पहले प्रभास की स्पिरिट से किनारा किया था और फिर उसके बाद कल्कि 2898 AD से भी फीस और वर्किंग ऑवर्स के मुद्दे पर एकमत न होने के कारण फ़िल्म को छोड़ दिया । और इसके बाद दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान की किंग से जुड़कर सभी को हैरान कर दिया । इसी बीच खबर आने लगी की अल्लू अर्जुन और एटली की जिस फ़िल्म AA22 x A6 के लिए दीपिका पादुकोण ने प्रभास की स्पिरिट को छोड़ा था उसमें उनका रोल कैमियो रहेगा । लेकिन अब इन सभी खबरों पर फुल स्टॉप लग गया है ।

एटली की साइ-फाई फ़िल्म AA22 x A6 में दीपिका पादुकोण का रोल नहीं किया छोटा ; नवंबर में अल्लू अर्जुन के साथ शूट करेंगी एक्शन सीक्वंस

अल्लू अर्जुन की फ़िल्म में दीपिका पादुकोण का रोल छोटा नहीं

फिलहाल दीपिका, शाहरुख खान के साथ पोलैंड में फिल्म किंग की शूटिंग कर रही हैं। वहीं ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका अक्टूबर में एटली की बहुप्रतीक्षित फिल्म AA22 x A6 की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं, जिसमें वे साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ नज़र आएंगी।

मिड-डे की रिपोर्ट ने दीपिका के रोल को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, “यह सच नहीं है कि दीपिका की स्क्रीन टाइम कम की गई है। जब उन्होंने जून में फिल्म साइन की थी, उसी वक्त उन्हें जो किरदार ऑफर किया गया था, वही निभा रही हैं। उनका रोल दमदार है और कहानी के पहले और दूसरे एक्ट के लिए बेहद अहम है।”

रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका ने फिल्म के लिए अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से दिसंबर तक की डेट्स ब्लॉक की हैं। पहले शेड्यूल में उनके किरदार का परिचय कराया जाएगा। नवंबर में बड़े पैमाने पर एक्शन सीक्वेंस फिल्माए जाएंगे, जिनमें एक खास चेज़ सीन भी शामिल है, जिसे एटली ने साउथ कोरियन स्टंट टीम के साथ डिज़ाइन किया है। दिसंबर में फिल्म की शूटिंग यूएई शिफ्ट होगी, जहां दीपिका और अल्लू अर्जुन फिल्म के मिड-पॉइंट ट्विस्ट और इमोशनल सीक्वेंस शूट करेंगे।

यह साइ-फाई एक्शन ड्रामा है, जिसमें टाइम-ट्रैवलिंग का कॉन्सेप्ट होगा। फिल्म में अल्लू अर्जुन मल्टीपल रोल्स निभाते नज़र आएंगे। साथ ही रश्मिका मंदाना, जान्हवी कपूर और मृणाल ठाकुर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे । फिल्म में इतनी बड़ी स्टारकास्ट होने की वजह से दीपिका के रोल को कैमियो बताया जा रहा था, लेकिन सूत्रों का कहना है, “यह कैमियो नहीं है। दीपिका का किरदार कहानी को आगे बढ़ाता है। हर एक्टर का रोल स्पष्ट और महत्वपूर्ण है।”