हाल ही में अमेज़न ने अपनी अपकमिंग ओरिजिनल फर्ज़ी से शाहिद कपूर और विजय सेतुपति का लुक जारी किया था और जिसके साथ ही प्राइम वीडियो के दर्शकों के बीच प्रत्याशा भी तेज हो गई । ऐसे में अपने व्यूवर्स की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए स्ट्रीमिंग सेवा ने आज एक नया मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसमें प्रतिभाशाली अभिनेताओं - के के मेनन और राशि खन्ना के किरदार का खुलासा किया गया हैं । मोशन पोस्टर पर के के मेनन और राशि खन्ना की मौजूदगी और फीयर्स लुक निश्चित रूप से दांव को बढ़ाते हैं और अभिनेताओं को जटिल किरदार निभाते देखना रोमांचक होगा, जो कहानी को भी दिलचस्प बनाता है  

797614c3-a986-44cd-8b98-956a90dd9a5c

फर्ज़ी से के के मेनन और राशि खन्ना का फ़र्स्ट लुक 

फर्ज़ी के साथ शाहिद कपूर और विजय सेतुपति अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं और यह 10 फरवरी, 2023 को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है। राज एंड डीके द्वारा निर्मित यह अपकमिंग अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ एक तेज़-तर्रार और रोमांचक क्राइम थ्रिलर है जिसमें के के मेनन, राशि खन्ना, अमोल पालेकर, रेजिना कैसेंड्रा और भुवन अरोड़ा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

आठ एपिसोड में फैलीफ़र्ज़ी एक तेज़-तर्रारतीव्र और अपनी तरह की एक अनोखी क्राइम थ्रिलर हैजिसमें निर्देशक जोड़ी का ट्रेडमार्क ह्यूमर हैजो अमीरों का पक्ष लेने वाली व्यवस्था को जीतने के लिए एक चतुर अंडरडॉग स्ट्रीट आर्टिस्ट की खोज के इर्द-गिर्द बनाया गया है । उसके और कानून  प्रवर्तन के बीच एक रोमांचकारी चूहे-बिल्ली का खेल होता है जहाँ हारने पर कोई विकल्प नहीं है। राज और डीके के साथफर्जी को सीता आर मेनन और सुमन कुमार ने लिखा है ।